Hazel Eye Makeup Tips: हेजल आंखों का रंग अलग होता है। इन आंखों में कौन-सा मेकअप सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है? जानिए हेजल आईज के लिए बेस्ट आईशैडो, आईलाइनर, काजल और स्मोकी आई मेकअप टिप्स।
ग्रीनिश ब्राउन या फिर हल्की हेजल आईज दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। ऐसी आंखों का रंग रोशनी बदलने के साथ काफी बदल सा जाता है, इसलिए सिंपल मेकअप करके इन आंखों के लुक को कम ना दिखाएं। इन आंखों में ब्राउन, ग्रीन और कभी-कभी गोल्डन टोन का खूबसूरत मिक्स नजर आता है। हेजल आईज को सही मेकअप से और भी ज्यादा शार्प और एक्सप्रेसिव बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि हेजल आंखों के लिए कैसा मेकअप करना परफेक्ट रहेगा।
आईशैडो का सही सलेक्शन
अगर आपकी आंखें हल्की ग्रीनिश ब्राउन हैं, तो ऐसी आंखों में आपको ब्रोंज, कॉपर, गोल्डन, चॉकलेट ब्राउन या फिर पीच टोन आईशैडो का सलेक्शन करना चाहिए। यह शेड आपकी आंखों के ग्रीन और ब्राउन टोन को उभारने का काम करते हैं। आप चाहे तो प्लम वाइन या डीप पर्पल आईशैडो भी आई मेकअप के दौरान लगा सकती हैं।
स्मोकी आई लुक
कुछ लोगों को मानना होता है कि हेजल आई में स्मोकी लुक ओवर लगता है लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपको ग्रीनीश ब्राउन आंखों में स्मोकी आई लुक चाहिए, तो ब्लैक के साथ ब्राउन कलर को ब्लेंड करें। आउटडोर या इवनिंग लुक के लिए आप स्मोकी आई लुक परफेक्ट रहेगा।
और पढ़ें: Remove Dark Elbows: काली कोहनियां अब नहीं रोकेंगी स्टाइल, 6 आसान ट्रिक से पाएं
विंग्ड आईलाइनर आंखों को दिखाएगा शार्प
ब्राउन आईलाइनर की मदद से हेजल आई में आईलाइनर लगाएं। विंग्ड आईलाइनर आंखों को बड़ा और शार्प दिखाता है।आंखों को बड़ा और शार्प दिखाना है, तो आप जैल लाइनर का पर्फेक्ट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेचुरल शेप्ड आइब्रोज

आंखों का रंग अलग है इसलिए आपको अपने आइब्रोज को गहरे रंग से भरने की बिलकुल जरुरत नहीं है। ऐसी आंखों के साथ आप नेचुरल शेप्ड आइब्रोज लुक कैरी करें। हल्की फुल आइब्रोज आपके फेस को बैलेंस करने का काम करेगी और स्टेटमेंट आई मेकअप को एनहेंस करेगी।
ब्राउन या पीच लिपिस्टिक

आई मेकअप करने के बाद आपको लिप मेकअप का भी ध्यान रखना पड़ेगा। हेजल आइज के साथ आपको न्यूड ब्राउन या फिर पीच लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका ओवरऑल लुक एलिगेंट और क्लासी दिखता है। जब आई मेकअप थोड़ा बोल्ड हो, तो लिपस्टिक का रंग डार्क करने से बचें।
और पढ़ें: मिलेगा ग्रेसफुल+संस्कारी लुक, ऑफिस में ट्राई करें 6 नेकलाइन ब्लाउज
