MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • गर्मियों में नहीं होगी कोई भी स्किन प्रॉब्लम, बस इस्तेमाल करें ये 7 होममेड फेस पैक

गर्मियों में नहीं होगी कोई भी स्किन प्रॉब्लम, बस इस्तेमाल करें ये 7 होममेड फेस पैक

लाइफस्टाइल डेस्क : गर्मियों में स्किन संबंधी समस्याएं सबसे ज्यादा होती हैं, जैसे- पिंपल्स होना, पसीने की वजह से इन्फेक्शन होना, टैनिंग आदि। ऐसे में इससे बचने के लिए आप ये 7 होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं...

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Apr 06 2023, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

कॉफी और नींबू

नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है। वहीं, कॉफी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। गर्मियों में आप हफ्ते में एक या दो दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच कॉफी और एक चम्मच नींबू के रस को मिलाएं और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं।

27
Image Credit : google

एलोवेरा

अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण एलोवेरा आपकी त्वचा के लिए गर्मियों के दौरान बहुत अच्छा होता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। आप एलोवेरा के गूदे को सीधे अपनी त्वचा पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें। इसे करीब 10 मिनट तक रखें और बाद में धो लें।

37
Image Credit : google

हल्दी का मास्क

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो आपकी त्वचा पर किसी भी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे यूज करने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी डालें और इसे तीन बड़े चम्मच नींबू के रस के साथ अच्छी तरह मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद इसे धो लें।

47
Image Credit : google

शहद और दही

शहद आपकी त्वचा की नमी को बरकरार रखता है जबकि दही इसे चमकदार बनाता है। एक कटोरी में एक कप दही लें और उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे लगभग 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

57
Image Credit : google

पपीता

पपीता एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है, जो आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल, गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक ताजा मैश किया हुआ पपीता लें, इसमें थोड़ा सा चंदन और मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

67
Image Credit : google

चंदन और बादाम का तेल

बादाम का तेल आपकी त्वचा को फिर से ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए चंदन का पेस्ट बनाएं और फिर उसमें बादाम का तेल मिलाएं। पेस्ट को मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में धो लें।

77
Image Credit : google

टमाटर

टमाटर आपकी त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखता है। इसके लिए आधे टमाटर को मैश कर लें और इसमें शहद मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे गर्म पानी से धो लें।

और पढ़ें- फटे और काले होठों से पाना है छुटकारा, तो घर में पड़ी इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bridal Hairstyle Ideas: 9 ब्राइडल हेयरस्टाइल सबसे ट्रेंडी, जैस्मिन गजरा संग छाईं ये हेयर एसेसरीज
Recommended image2
Wash Basin Cabinet Design: कम जगह में लग्जरी, हॉल के लिए 7 वॉश बेसिन
Recommended image3
Simple Wooden Bed Design: हर घर में फिट हो जाएंगे ये 5 सिंपल और एलिगेंट वुडन बेड
Recommended image4
घर को मिलेगा लग्जरी विला लुक, बिछाएं 5 समर फ्रेंडली बेडशीट और पाएं क्लासी लुक
Recommended image5
40+ में लगेंगी 25 की, अंकिता लोखंडे जैसे स्टाइल करें 6 साड़ी-ब्लाउज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved