Swing Jhula Sofa Set Designs Photos: लिविंग रूम को स्टाइलिश और यूनिक बनाने के लिए ट्रेंडी स्विंग सोफा सेट देखें। मॉडर्न, रॉयल और स्पेस सेविंग झूला सोफा आइडियाज जो हाल की खूबसूरती बढ़ाने के साथ घर को देंगे लग्जरी फील।
लिविंग रूम केवल घर का पार्ट नहीं बल्कि सुंदरता का पैमाना बढ़ाने का जरिया है। घर में एंट्री लेते ही यदि फर्स्ट इंस्पिरेशन अच्छा नहीं है तो सारी मेहनत बर्बाद चली जाती है। मेहमानों से ज्यादा हॉल आराम करने, फैमिली के साथ गपशप मारने और टीवी देखने का जरिया भी है। आजकल लोग एक से बढ़कर एक मॉडर्न सोफा रखना पसंद करते हैं, जो दिखने में स्टाइलिश भी लगे और स्पेस भी दे, लेकिन अब एक बार फिर से लोगों की पसंद बदल रही है। आजकल यंग जनरेशन टू इन वन Swing Sofa Designs का रुख कर रही है जो आपको सोफा के साथ झूले का मजा भी देती है। खास बात है कि इसके लिए ज्यादा जगह की आवश्यकता भी नहीं है। यहां देखें कुछ ऐसे ही डिजाइन्स जो आशियाने की सुंदरता बढ़ाएंगे।
इंडोर लग्जरी सोफा स्विंग
आप अपार्टमेंट और फ्लैट में रहते हैं तो हाल को कोजी और वार्म वाइब देने के लिए स्कैंडिनेवियन इंस्पायर्ड स्विंग इंडोर लग्जरी सोफा खरीद सकते हैं। इसे स्मूथ फिनिश वुडन वर्क पर बनाया गया है, साथ में मोटा कुशन सोफे जैसा लुक देता है। वहीं साइड कॉर्नर प केन वर्क है जो इसे विंटेज और मॉडर्न लुक देगा। आप इसे लिविंग रूम के अलावा बेडरूम के कोने में लगाकर हाई एंड लुक दे सकते हैं।

स्लीक पेटियो स्विंग सोफा
यह झूला सोफा डिजाइन पूरी तरह से मिनिमलिस्टिक मॉडर्न पैटर्न से इंस्पायर्ड है। इसे मेटल फ्रेम स्लेट स्विंग भी कहा जाता है। डिटेलिंग की बात करें तो आयरन फ्रेम इसे क्लीन लुक दे रहा है। जबकि सीड स्लेट पट्टियों वाली है, जहां आप पतले-पतले कुशन रख सकते हैं। यह 10x10 के लिंविंग रूम के अलावा बालकनी, टेरेस और गार्डन के लिए परफेक्ट च्वाइस है।
ये भी पढ़ें- 15 Best Entrance Plants For Home: खिंची चली आएगी बरकत और समृद्धि ! मेन डोर पर लगाएं 15 पौधे
रॉयल नक्काशीदार पिलर स्विंग
आशियाने को भव्य और रॉयल दिखाने के लिए रॉयल कर्व्ड पिलर स्विंग बेस्ट है। इसे आप स्टेटमेंट हेरिटेज झूला या पिलर बेस्ट सोफा स्विंग भी कह सकते हैं। इसमें लकड़ी के भारी खंभों पर बारीक नक्काशी काम है। वहीं, पीछे जाली वर्क इसे सुंदर बना रहा है। आपका घर बड़ा है तो लिविंग रूम को सेंटरपीस दिखाने के लिए इसे विकल्प बनाएं।

ए फ्रेम स्विंग सोफा सेट
यह झूला विद सोफा थोड़ा हल्का और ज्यादा हवादार है। इसमें फ्रेम ऊपर से संकरा और नीचे से A Shape में है। वहीं इंट्रिकेट नक्काशी मॉडर्न घरों के अकॉर्डिंग सरल और स्लीक हहै। इसमें सोफे जैसी डीप सेटिंग सर्विस भी है। आप इसे हाल के अलावा बालकनी फेसिंग एरिया के पास रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बजट में शाही एंट्री ! Wooden Work Aluminium Door Designs For Home से बदलें घर का लुक
म़ॉडर्न कैनोपी स्विंग
यह सोफा डिजाइन पूरी तरह से आर्किटेक्चरल स्टेटमेंट पर बेस्ड है। इसमें लकड़ी का बड़ा और गोल फेम हैं जो छत की तरह केनोपी बनाता है। वहीं बैठने के लिए आरामदायक सोफे जैसे कुशन है। आप इसे मेन Living Room Sofa Sets के साथ स्पेशल कॉर्नर पर रख सकते हैं।

न्यू बैरॉक कर्व्ड स्विंग
पारंपरिक डिजाइन और नक्काशी को बोल्ड फ्रेम लुक में पेश करने वाला न्यू बैरॉक कर्व्ड स्विंग बड़े ओरनेट फ्रेम में आता है, जो ट्रेडिशनल बैरॉक शैली से प्रेरित है। इस पर फूलों, पत्तियों की बारीक नक्काशी भी है। वहीं, बीच में लगे कुशन सोफे वाला फील दे रहे हैं। यह क्लासिक झूल है जो आपके लिविंग रूम में फोकस प्वाइंट बनने के लिए बेहतरीन है। इसे सिंगल या सोफा सेट के टीमअप कर शाही लुक क्रिएट किया जा सकता है।
