Unique Tiranga Mehndi: 15 अगस्त पर देशभक्ति दिखाने का खास तरीका है तिरंगा मेहंदी। झंडा, कमल और देशभक्ति मैसेज वाले ये डिजाइन हाथों को खूबसूरत बनाते हैं और त्योहार का जोश बढ़ाते हैं। यहां कुछ डिजाइंस दिखा रहे हैं जिसे आप रिक्रिएट कर सकती हैं।
Tiranga Mehndi Trendy Designs: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस सिर्फ देशभक्ति का ही नहीं, बल्कि एकता और गर्व का भी प्रतीक है। इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए लोग अपने पहनावे और लुक में तिरंगे के रंग जरूर शामिल करते हैं,चाहे वह कपड़ों में हो, ज्वेलरी में या फिर मेहंदी डिजाइन में। अगर आप भी इस बार इंडिपेंडेंस डे के फंक्शन में कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहती हैं, तो तिरंगा मेहंदी एक शानदार आइडिया है। नारंगी, सफेद और हरे रंग की खूबसूरत ब्लेंडिंग न सिर्फ देशभक्ति दिखाती है, बल्कि आपके हाथों को भी एक अनोखा लुक देती है।

सिंपल तिरंगा फ्लावर मेहंदी
इस डिज़ाइन में एक बड़े फ्लावर के अंदर तिरंगे के तीन रंग भरे जाते हैं। हल्के शेड में आउटलाइन और अंदर कलरफुल फिलिंग इसे डेलीगेट लुक देती है।
वंदे मातरम फ्लैग डिजाइन
इस डिज़ाइन में "वंदे मातरम" और "Happy Independence Day" के साथ तिरंगे का झंडा बना है। कलाई पर इंडिया लिखकर इसे और खास बनाया गया है। यह सिंपल होते हुए भी देशभक्ति का शानदार एहसास देता है।
सर्कुलर फ्लैग मेहंदी
हथेली के बीच गोल मंडला पैटर्न में तिरंगे का डिजाइन है। चारों ओर पत्तियों और ज्योमेट्रिक पैटर्न से इसे सजाया गया है। यह मिनिमल और मॉडर्न टच वाला डिज़ाइन है।
मंडला विद फ्लैग आर्ट
इस डिजाइन में गोल मंडला के साथ ऊपर और नीचे तिरंगा झंडा बना है। "जय हिंद" और "Happy Republic Day" लिखकर इसे पूरा किया गया है। फेस्टिव और फॉर्मल दोनों मौकों के लिए परफेक्ट है।
मिनी फ्लैग ड्रॉप डिजाइन
उंगली से जुड़ा चेन पैटर्न और उसके आखिर में लटकता हुआ मिनी तिरंगा। यह बहुत ही सिंपल और ट्रेंडी है, खासकर कॉलेज या ऑफिस फंक्शन के लिए।
और पढ़ें: मौसम कोई भी हो, सालभर घूमें भारत के टॉप-10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन
तिरंगा हार्ट डिजाइन
दिल के आकार में तिरंगे का पैटर्न और पास में पत्तियों की सजावट। यह छोटा, प्यारा और मिनिमल लुक देता है। जल्दी बनने वाला डिज़ाइन चाहने वालों के लिए बेस्ट है।
सर्कुलर फ्लैग विद लोटस डिजाइन
हथेली के बीच गोलाकार फ्रेम के अंदर तिरंगा झंडा और उसके नीचे कमल का फूल बना है। ऊपर 15 August लिखकर इसे इंडिपेंडेंस डे स्पेशल लुक दिया गया है। उंगलियों पर की गई बारीक जाली और पत्तियों के पैटर्न इसे और आकर्षक बनाते हैं। यह डिजाइन सटीक, सिंपल और बहुत ही क्लीन फिनिश वाला है।
फ्लोइंग फ्लैग विद टेक्स्ट डिजाइन
इस डिजाइन में हथेली के बीच हवा में लहराते हुए झंडे का आर्ट बनाया गया है। नीचे बड़े अक्षरों में 15 August लिखा गया है, जिससे यह तुरंत नजर खींचता है। किनारों और उंगलियों पर ट्रडिशनल बेल-बूटे और जाली पैटर्न इसे और खूबसूरत बनाते हैं। यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो मिनिमल लेकिन प्रभावशाली लुक चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Gold Small Earrings: छोटे कानों के लिए बेस्ट है बेबी इयररिंग्स, कम गोल्ड में पाएं क्यूट लुक
