Waterproof Makeup Tips: बारिश के मौसम में मंदिर जाते समय मेकअप जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में वॉटरप्रूफ प्राइमर, फाउंडेशन, काजल और सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करके आप पूरे दिन फ्रेश और नेचुरल लुक बनाए रख सकती हैं।
Monsoon Makeup Tips: सावन का महीना, मंदिर दर्शन और हल्की-हल्की बारिश एक अलग ही माहौल बना देते हैं। लेकिन इस मौसम में नमी और पसीने की वजह से मेकअप जल्दी खराब होने लगता है। अगर आप शिव मंदिर या किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा रही हैं, तो हैवी मेकअप की बजाय वॉटरप्रूफ और हल्का मेकअप चुनना बेहतर रहेगा। इससे आपका लुक लंबे समय तक फ्रेश बना रहेगा और आपको बार-बार टचअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
मेकअप से पहले प्राइमर जरूर लगाएं
बरसात के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाने के बाद वॉटरप्रूफ प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप त्वचा पर बेहतर तरीके से सेट होता है और नमी का असर कम पड़ता है।

हल्का बेस और वॉटरप्रूफ फाउंडेशन चुनें
मंदिर जाने के लिए हैवी बेस की जरूरत नहीं होती। हल्का बीबी क्रीम, स्किन टिंट या वॉटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और ऊपर से हल्का कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाकर बेस को सेट कर लें।
ये भी पढे़ं- Sawan 2026: सावन में घर का मंदिर ऐसे सजाएं, यहां देखें 5 डेकोरेशन आइडियाज
आंखों के लिए वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स अपनाएं
बारिश में काजल और मस्कारा फैलने का डर रहता है। इसलिए वॉटरप्रूफ काजल, आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल करें। चाहें तो न्यूड या हल्के ब्राउन आईशैडो से सिंपल और एलिगेंट आई मेकअप करें, जो पूजा के मौके पर भी खूबसूरत लगे।
लॉन्ग-लास्टिंग लिप और नेचुरल ब्लश लगाएं
चमकीले रंगों की बजाय न्यूड, पीच या रोज पिंक शेड की लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक चुनें। क्रीम ब्लश की जगह हल्का पाउडर ब्लश लगाएं ताकि नमी में मेकअप जल्दी खराब न हो और चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करता रहे।

ये भी पढ़ें- सावन झूला डेकोरेशन, रंग-बिरंगे कुशन और फूलों से दें घर को फेस्टिव टच
सेटिंग स्प्रे से करें मेकअप को लॉक
मेकअप पूरा होने के बाद वॉटरप्रूफ सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना न भूलें। यह मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है। मंदिर जाते समय ब्लॉटिंग पेपर या कॉम्पैक्ट साथ रखें ताकि जरूरत पड़ने पर बिना मेकअप खराब किए चेहरा फ्रेश किया जा सके।
