Suit Design by Chitrangada Singh: गणपति विसर्जन पर अगर आप खास दिखना चाहती हैं तो चित्रांगदा सिंह के फैंसी सूट डिजाइन जरूर ट्राई करें। गोटापट्टी ग्रीन ऑर्गेंजा सूट से लेकर व्हाइट एंब्रॉयडरी अनारकली सूट तक, ये लुक्स आपको एलीगेंट और खूबसूरत बनाएंगे।

Suit Design by Chitrangada Singh: एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह 30 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। चित्रांगदा सिंह वेस्टर्न लुक के साथ ही अपने एथनिक वियर के लिए भी जानी जाती हैं। आप गणेश विसर्जन के दौरान चित्रांगदा के फैंसी एंब्रॉयडरी सूट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ फैंसी सूट डिजाइन के बारे।

गोटापट्टी ग्रीन ऑर्गेंजा सूट

View post on Instagram

हल्के फैब्रिक में सूट पहनना चाहती हैं तो चित्रांगदा सिंह की तरह गोटा पट्टी नेकलाइन वाले ऑर्गेंजा ग्रीन सूट ट्राई करें। सूट में पोल्का डॉट इसे बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा हैं। साथ में ऑर्गेंजा दुपट्टा भी खास है। ऐसे शूट के साथ प्लेन पैंट बनवाएं। गणपति विसर्जन के दौरान हरे रंग का सूट आपके ओवरऑल लुक को खूबसूरत बना देगा।

और पढ़ें: गणेश विसर्जन में दिखें सुपर स्टाइलिश, करें भूमि पेडनेकर से 4 हेयर डू

सफेद एंब्रॉयडरी सूट डिजाइन 

View post on Instagram

चित्रांगदा सिंह ने व्हाइट कलर का एंब्रॉयडरी अनारकली सूट पहना है। सूट की खासियत इसकी नेट वाली चुन्नी है। अनारकली सूट के साथ चित्रांगदा ने मैचिंग व्हाइट कलर का पेंट पहना है। लुक को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ब्रेड के साथ सफेद रंग के फूलों का गजरा भी लगाया है। कुंदन ज्वेलरी और माथे पर बिंदी के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। आप भी गणेश विसर्जन के दौरान चित्रांगदा सिंह सा व्हाइट अनारकली सूट लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

बांधनी प्रिंट रेड सूट डिजाइन

View post on Instagram

पूजा पाठ से लेकर खास मौकों तक में बांधनी प्रिंट के रेड रंग के सूट बहुत खूबसूरत दिखेंगे। ऐसे सूट के साथ आप प्लेन या बांधनी प्रिंट दुपट्टा वियर कर सकती हैं। साथ में मिनमल मेकअप संग सज जाएं।

और पढ़ें: नवरात्रि में गृहलक्ष्मी दिखेंगी शालीन संस्कारी, पहनें 6 सिंदूरी लाल फैंसी साड़ी