Nita Ambani in wpl 2024: शनिवार को वूमेन प्रीमियर लीग 2024 के लिए नीलामी हुई, जिसमें पांच टीमों के लिए महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें नीता अंबानी ने सबकी अटेंशन ली और इतना महंगा बैग कैरी करके पहुंची।

लाइफस्टाइल डेस्क: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की वाइफ और बिजनेस वूमेन नीता अंबानी अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनकी लाखों की ड्रेस हो या उनका बैग कलेक्शन हो सभी फैशन लवर को पसंद आता है और लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं जानने के लिए की इस बार नीता अंबानी ने कितने लाख का बैग या ड्रेस कैरी की। इसी कड़ी में शनिवार को टाटा महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में नीता अंबानी नजर आई और इस दौरान उनके ब्रांडेड बैग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आइए आपको बताते हैं नीता अंबानी का लेटेस्ट बैग और इसका प्राइस...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

WPL 2024 ऑक्शन में नजर आईं नीता अंबानी

वूमेन प्रीमियर लीग 2024 के अगले सीजन के लिए शनिवार को ऑक्शन हुआ। इसमें नीता अंबानी ने ब्लू जींस और ब्लू शर्ट कैरी किया। इसके साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस के लोगो वाला पिंक कलर का ब्लेजर पहना। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक बड़ी सी अंगूठी, एक घड़ी और स्टड्स ईयररिंग्स कैरी किए और नेचुरल मेकअप करके अपने लुक को पूरा किया। वहीं, नीता अंबानी के बैग ने खूब अटेंशन ली। उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ पिंक कलर का खूबसूरत सा स्लिंग बैग पेयर किया।

View post on Instagram

नीता अंबानी के बैग की कीमत में आ जाएगी चमचमाती वाइक

नीता अंबानी के पर्स की बात की जाए तो उन्होंने गुलाबी रंग के दो शेड में एक स्टाइलिश स्लिंग बैग अपने हाथ में कैरी किया था। यह बैग फेमस इंटरनेशनल ब्रांड चैनल का है। इस बैग की कीमत 3550 अमेरिकी डॉलर यानी की 2,96,177.74 रुपए है। लगभग 3 लाख के इस बैग में एक सेकंड हैंड कार और एक चमचमाती बाइक आ सकती है।

नाती-नातिन के जन्मदिन पर कैरी किया था इतना महंगा बैग

हाल ही में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे कृष्णा और आदिया के पहले बर्थडे पार्टी में बैंगनी रंग की लेस वाली मिडी ड्रेस पहनी नजर आई थी। उन्होंने इस लुक के साथ हाई हील्स, न्यूड मेकअप और बन हेयर स्टाइल में बनाया था। उनकी dolce and gabbana ब्रांड की ड्रेस की कीमत 1,82,000 रुपए थी।

और पढ़ें- दुबली-लंबी लड़कियों के लिए परफेक्ट है कृति सेनन की 10 बॉडी हगिंग ड्रेस