Funny Samosa Jokes: वर्ल्ड समोसा डे पर समोसा लवर दोस्तों के साथ शेयर करें ये 10 मजेदार जोक्स। पढ़ें समोसे और समोसा प्रेमियों पर बने फनी चुटकुले।
सोचिए अगर आनके नाश्ते में समोसा न होता तो क्या होता? समोसा सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि चाय के साथ होने वाली वो छोटी-सी खुशी है, जिसे देखकर डाइट भी कुछ देर के लिए भूल जाती है। अगर आपका कोई दोस्त समोसा लवर है, तो उसके लिए गरमागरम समोसे और चटनी से बढ़कर शायद ही कोई ट्रीट हो। वर्ल्ड समोसा डे (World Samosa Day) के खास मौके पर आप अपने ऐसे दोस्त को मजेदार और चटपटे मैसेज भेजकर उसका दिन और भी खास बना सकते हैं। भेजें 10 शानदार समोसा डे मैसेज और दोस्ती में घोल दीजिए थोड़ा सा मसाला!
वर्ल्ड समोसा डे फनी मैसेज
- समोसा लवर की जिंदगी का गोल्डन रूल—
चाय ठंडी हो सकती है, दोस्त नाराज हो सकता है,
लेकिन समोसा अगर गरम मिल रहा हो तो उसे कभी इंतजार नहीं करवाना चाहिए!
- दोस्त: भाई, आज क्या खाएगा?
समोसा लवर: कुछ हल्का-फुल्का…
दोस्त: क्या?
समोसा लवर: दो प्लेट समोसा, बस!
- डॉक्टर: आपको आराम की जरूरत है, तला-भुना बिल्कुल बंद कर दीजिए।
समोसा लवर: डॉक्टर साहब, कोई दूसरा इलाज बताइए…
ये वाला इलाज तो जिंदगी से खुशी ही निकाल देगा!
- दोस्त: तुम समोसा इतना क्यों खाते हो?
समोसा लवर: क्योंकि समोसा कभी नहीं पूछता—
“तुमने मुझे कितनी बार धोखा दिया?” बस हर बार गरम होकर मिलता है!
- मम्मी: बेटा, नाश्ते में क्या खाओगे?
बेटा: कुछ हेल्दी।
मम्मी: पोहा बना दूं?
बेटा: नहीं…
समोसा हेल्दी नहीं है क्या? उसमें आलू तो हैं!
और पढ़े: Oil free Samosa Recipe: अब जी भर के खाए ढेर सारे समोसे, बिना तेल के ही इसे कर लें तैयार
समोसा डे जोक्स
- डाइट पर बैठे दोस्त ने पूछा—
“समोसा खाऊं या नहीं?”
दूसरे ने कहा—
“आज वर्ल्ड समोसा डे है, ऐसे मौके रोज-रोज थोड़ी आते हैं!”
- समोसा लवर की सबसे बड़ी प्रॉब्लम—
समोसा खाने के बाद पेट भर जाता है,
लेकिन दिल फिर भी कहता है… एक और हो जाए!
- दोस्त: अगर तुम्हें एक दिन के लिए करोड़पति बना दिया जाए तो क्या करोगे?
समोसा लवर: सबसे पहले समोसे की दुकान खोलूंगा।
दोस्त: क्यों?
समोसा लवर: क्योंकि करोड़ों कमाने का क्या फायदा, जब समोसा सामने न हो!
समोसे के मजेदार चुटकुले
- वेटर: सर, कुछ और लाऊं?
समोसा लवर: नहीं भाई, बस बिल ले आओ।
वेटर: सर, दो समोसे और हैं…
समोसा लवर: बिल बाद में, समोसे पहले!
समोसा डे स्पेशल मैसेज
- प्यार में पड़े लड़के से दोस्त ने पूछा—
“भाभी को क्या गिफ्ट दोगे?”
लड़का बोला—
“अभी तो सोचा नहीं…”
दोस्त: “और अगर समोसा लवर हो?”
लड़का: “फिर तो सीधा एक प्लेट समोसा और हरी चटनी!”
और पढ़ें: सामोसा को इंग्लिश में क्या कहते हैं? 99% लोगों को नहीं पता..आपको पता है?
