MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • World Wildlife Day 2023: भारत के वो 5 जानवर जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया है दीवानी, जानें खासियत

World Wildlife Day 2023: भारत के वो 5 जानवर जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया है दीवानी, जानें खासियत

लाइफस्टाइल डेस्क. 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे यानी विश्व वन्यजातीव दिवस मनाया जाता है। वन्य जीव-जंतु सुरक्षित रखने के लिए साल 2014 से इस दिन की शुरुआत हुई थी। हम भारत के उन दुर्लभ जानवरों के बारे में यहां बताएंगे, जिसकी दुनिया दीवानी है।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 03 2023, 11:12 AM IST| Updated : Mar 03 2023, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : social media

सबसे पहले वाइल्डलाइफ डे के इतिहास और थीम के बारे में बात कर लेते हैं। 3 मार्च ही वर्ल्ड लाइफ डे क्यों मनाया जाता है इसका इतिहास कुछ ऐसा है। दरअसल, दुनिया भर में विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं , फल-फूलों के इंटरनेशनल ट्रेड को बैन करने के लिए 3 मार्च 1973 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पर साइन हुए थे। इसी दिन की याद में UNGA के 63वें सत्र में तय हुआ कि हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे (World Wildlife Day) मनाया जाएगा। World Wildlife Day का इस साल का थीम "वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी" (Partnerships for Wildlife Conservation) रखा गया है। 

26
Image Credit : Getty

बंगाल टाइगर की मस्त चाल की दीवानी दुनिया

चलिए अब बात करते हैं भारत के वो 5 जानवर जिसे देखने दुनिया भर के लोग आते हैं। पहले नंबर पर है बंगाल टाइगर। मस्त चाल और बेइंताह खूबसूरती समेट बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है। साल 2012 में बंगाल टाइगर्स की संख्या 1000 के नीचे आ गई थी। जिसके बाद से इसे लुप्तप्राय वन जीव के सूची में डाल दिया गया था। लेकिन इसे गंभीरता से सरकार ने लिया। साल 2016 में इसकी संख्या बढ़ गई। भारत में 2,226  बंगाल टाइगर हैं। कान्हा नेशनल पार्क समेत कई वन्य स्थलों पर इसे देखने के लिए अलग-अलग जगहों से लोग आते हैं। 

36
Image Credit : Getty

हाथी मेरे साथी

भारत की संस्कृति में हाथी के एक अहम स्थान हैं। यहां हाथी को लोग पूजते हैं, तो हाथी को दोस्त भी मानते हैं। दक्षिण भारत में हाथी की सबसे ज्यादा आबादी पाई जाती है। पश्चिम बंगाल, केरल और असम में हाथियों की मस्त चाल को देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में हाथी को देखने लोग आते हैं।

46
Image Credit : Getty

गैंडा की ये है खासियत

भारतीय गैंडा, जिसे वन-हॉर्नेड गैंडा भी कहा जाता है यह भारतीय उपमाद्वीप का मूल जानवरा है। पोबिटोरा वन्यजीव अभयारण्य और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय गैंडों को देखने अलग-अलग मुल्कों से लोग आते हैं। बता दें कि गैंडा की नजर कमजोर और वजन भारी होती है, जिसकी वजह से वो दुश्मन के जल्द शिकार हो जाते हैं। वो खुद की सुरक्षा के लिए वो ऊंचे घास के मैदानों या हिमालय की तलहटी में छिपे होते हैं।

56
Image Credit : Getty

बब्बर शेर पर दिल हारे

शेर वैसे तो दुनिया के अलग-अलग मुल्कों में पाए जाते हैं। लेकिन भारतीय शेरों की बात ही कुछ और है। भारत में गिर और जूनागढ़ के जंगलों में ये पाए जाते हैं। ग्रेट इंडियन लायन को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर भी दिखाया गाय है। जो शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक है।

66
Image Credit : Getty

तेंदुआ की चाल पर हो जाए दीवाने

भारतीय तेंदुआ भारत के सबसे उत्तम दर्जे के जानवरों में से एक है। पेड़ पर चढ़ने और तैराक के लिए यह जाना जाता है। तेंदुआ 5 बड़ी बिल्लियों की प्रजाति में से सबसे बड़ा है। साल 2008 में इस जानवर को भी IUCN ने लुप्त होने वाले जानवरों के लिस्ट में डाला था। तो देर किस बात की वाइल्ड लाइफ को जानने के लिए आज जू (zoo) जाने का अच्छा मौका है। बच्चों के साथ जू घूमने जाइए और उन्हें वन्यजीवों के बारे में जानकारी दीजिए।

और पढ़ें:

Mahila Diwas 2023: वूमेंस डे पर अपनी वाइफ, मॉम, बेटी या बहन को दें ये खूबसूरत गिफ्ट्स

Women's Day: जब IAS ऑफिसर ने शादी में अपना कन्यादान कराने से किया इंकार, रस्म पर उठाए सवाल
 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved