Bridal lehenga 2025: 2025 के ब्राइडल फैशन में टोनल रेड, साइड-स्लिट और पेस्टल लहंगे ट्रेंड में रहे। ये सेलेब-इंस्पायर्ड, स्टाइलिश लहंगे अब कम बजट में भी आसानी से अवेलेबल हैं। यहां जानें कहां से खरीदें।

शादी का सीजन और साल का अंत दोनों मिलकर 2025 को फैशन के लिए सुपर ट्रेंडी बना रहे हैं। इस साल ब्राइडल लहंगों में टोनल एम्ब्रॉइडरी, सीक्विन शाइन, मिनिमल जरी और साइड-स्लिट स्टाइल सबसे ज्यादा हिट रहे। अच्छी बात यह है कि अब दुल्हनें कम बजट में भी स्टाइलिश, फोटोफ्रेंडली और सेलेब-इंस्पायर्ड लहंगा डिजाइंस आसानी से खरीद पा रही हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं 2025 के टॉप ट्रेंडी ब्राइडल और साइड लहंगा डिजाइंस। जानें इन्हें कम बजट में कहां से और कैसे खरीदा जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टोनल रेड ब्राइडल लहंगा डिजाइन

2025 में दुल्हनों का प्यार सॉफ्ट रेड और टोनल रेड शेड्स पर ज्यादा रहा। इसमें खासतौर पर मैचिंग थ्रेड वर्क, स्कैलप्ड दुपट्टा, मिनिमल सेक्विन बॉर्डर और हल्के वजन वाले कई घंटे पहनने लायक डिजाइंस सुर्खियों में रहे। कम बजट में आप ऐसे डिजाइंस चांदनी चौक और शाहपुर जाट (दिल्ली) या मुंबई के मनीष मार्केट से खरीद सकती हैं। ये आपको ₹8,000 – ₹18,000 की रेंज में मिल जाएंगे।

और पढ़ें - Lotus Mehendi: बन्नो की सहेली लगवाएं सुंदर लोटस मेहंदी की 6 डिजाइंस

ट्रेंडसेटर ब्राइड्स की पसंद साइड-स्लिट लहंगा

यह डिजाइन 2025 का सबसे वायरल ट्रेंड रहा। खासकर कॉकटेल या मेहंदी के लिए। नेट या ऑर्गेंजा फैब्रिक में आप इस तरह के वन साइड हाई स्लिट डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें आप ग्लिटरी वर्क या 3D फ्लोरल वर्क चुनें। आप चाहें तो रेडीमेड गाउन को लहंगा स्टाइल में कन्वर्ट करवा कर कम खर्च में यही लुक पा सकती हैं। हालांकि आपको ये ₹4,000 – ₹10,000 के बजट में मिल जाएंगे।

पेस्टल पिंक पेपर लहंगा ब्राइड्स का फेवरेट

पेपर–लाइट ऑर्गेंजा या सिल्क में बनाया पेस्टल लहंगा 2025 की दुल्हनों की पहली पसंद रहा। इसके पसंदीदा डिजाइंस में शीट-लाइट फैब्रिक, सिल्वर सेक्विन शाइन और रफल दुपट्टा छाया रहा। डे वेडिंग के लिए इसे आप सिर्फ ₹6,000 – ₹12,000 के परफेक्ट बजट में खरीद सकती हैं।

गुजरात और राजस्थान से इंस्पायर्ड मिरर वर्क साइड लहंगा

हल्दी–मेहंदी से लेकर संगीत तक हर फंक्शन के लिए बेस्ट ऐसे गुजरात और राजस्थान से इंस्पायर्ड मिरर वर्क साइड लहंगा खूब छाए रहे। इस साल मिनी या फुल मिरर वर्क, फुल फ्लेयर डिजाइन खूब लाइमटाइट में छाए। कलर की बात करें तो यलो, ऑरेंज, रानी पिंक शेड्स खूब खरीदे गए। आप इसे ₹3,000 – ₹9,000 के बजट में लोकल मार्केट से खरीद सकती हैं।

और पढ़ें - ऊनी स्वेटर+जैकेट की लेटेस्ट डिजाइंस, चुनें 8 अपडेट वूलन वियर

मल्टीकलर पैनल्ड लहंगा डिजाइंस

2025 में मल्टी-कलर पैनल्स वाले लहंगे भी खूब पसंद किए गए। खासकर साइड पोज के लिए इनको गर्ल्स में खूब पहना। इसे डिजाइन में 4 से 8 कलर पैनल्स, गोल्ड बॉर्डर, मैचिंग चिकनकारी ब्लाउज का पैटर्न सुर्खियों में रहा। आप ₹5,000 – ₹14,000 के बजट में इनको जयपुर, सूरत और लखनऊ से खरीद सकती हैं। 

वेस्टर्न टच वाले एथनिक-फ्यूजन साइड लहंगा

यह उन ब्राइड्स के लिए बेस्ट रहा है जो ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा बोल्ड अप्रोच चाहती हैं। इसके पॉपुरलर डिजाइन फीचर्स में एक साइड बेल्ट, ट्यूल दुपट्टा और स्लीक एम्बेलिशमेंट को हाथों हाथ खरीद गया। कम बजट में खरीदने के लिए आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चुनें। यहां से आप ₹2,500 – ₹8,000 की कीमत में खरीद लेंगी।