सार

Navratri First day saree:नवरात्रि में पहनें सीक्वेन वर्क, कटआउट बॉर्डर और जरी वाली सिल्क साड़ियां। पर्ल या हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ लुक को बनाएं रॉयल और खास।

Yellow saree on Chaitra Navratri: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्रि में घर की महिलाएं देवी मां के नौ रूपों की पूजा करती हैं। नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग की साड़ियां पहन देवी मां का आशीर्वाद पा सकती हैं। जानिए चैत्र नवरात्रि में विभिन्न प्रकार की पीली साड़ियों के फैशन  के बारे में। 

नवरात्रि के पहले दिन पहनें जरी सिल्क साड़ी

View post on Instagram
 

सिल्क की साड़ी पूजा से लेकर खास मौके पर रंग जमा देती है। आप जरी धागों से सजी सिल्क साड़ी को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पहनकर सजें। पीला रंग पूजा के लिए शुभ माना जाता है। अगर आपके पास पीले के साथ हरे रंग की 2 कलर साड़ी है, तो उसे भी आप खास दिन के लिए चुन सकती हैं।

चुनें कटआउट बॉर्डर येलो साड़ी (Cutout Border Yellow Saree)

View post on Instagram
 

सितारा से सजे कटआउट बॉर्डर के कारण पूरी साड़ी हैवी लुक दे रही है। आप क्रीमी ब्लाउज के साथ भी येलो साड़ी पेयर कर सकती हैं। गर्मी में आप कॉटन फैब्रिक चुन सकती हैं।

 नवरात्रि में येलो सीक्वेन साड़ी लुक (Navratri Yellow Sequin Saree Look)

View post on Instagram
 

नवरात्रि में आप सिंपल के बजाय सीक्वेन वर्क से सजी साड़ी पहन सकती हैं। आप साथ में पर्ल या हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। साथ में फूलों से बालों को सजाएं।