Fix cakey makeup for Natural Makeup Look: चेहरे पर मेकअप की मोटी परत चढ़ाने से खूबसूरती नहीं बढ़ती, बल्कि सही लेयरिंग और सही प्रोडक्ट्स का सिलेक्शन ही आपको नेचुरल और फ्लॉलेस लुक देता है। अगर आप इन एक्सपर्ट टिप्स को अपनी मेकअप रूटीन का हिस्सा बनाती हैं, तो आपका फेस कभी भी पुट्टी जैसा नहीं लगेगा और पूरा दिन फ्रेश, सॉफ्ट और रेडिएंट दिखाई देगा।

मेकअप का मकसद केवल चेहरे को गोरा दिखाना नहीं, बल्कि उसकी नेचुरल ब्यूटी को एन्हांस करना होता है। लेकिन कई बार गलत लेयरिंग, जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट या गलत शेड चुनने की वजह से चेहरा पुट्टी जैसा मोटा और केकी (Cakey) दिखाई देने लगता है। खासतौर पर हल्की या फेयर स्किन टोन पर यह समस्या और भी ज्यादा नजर आती है। प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट का मानना है कि परफेक्ट मेकअप की पहचान कम प्रोडक्ट और सही लेयरिंग होती है। अगर बेस सही तरीके से बनाया जाए, तो मेकअप पूरे दिन फ्रेश और स्किन जैसा दिखाई देता है। जानें मेकअप एक्सपर्ट्स के बताए ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आपका फेस भारी नहीं बल्कि नैचुरली ग्लोइंग नजर आएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्किन प्रेप को कभी न करें स्किप

मेकअप लगाने से पहले स्किन को तैयार करना सबसे जरूरी स्टेप होता है। अगर स्किन ड्राई या डिहाइड्रेटेड है, तो फाउंडेशन पैची दिखने लगता है और कई लेयर लगाने के बाद चेहरा मोटा नजर आता है। सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लेंज करें। इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं और फिर अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्राइमर का इस्तेमाल करें। अच्छी तरह हाइड्रेटेड स्किन पर कम मेकअप भी स्मूद दिखाई देता है।

और पढ़ें -  Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर

फाउंडेशन की मोटी लेयर लगाने से बचें

सबसे आम गलती यही होती है कि लोग एक बार में बहुत ज्यादा फाउंडेशन लगा लेते हैं। इससे चेहरा नेचुरल दिखने की बजाय मास्क जैसा नजर आने लगता है। मेकअप एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि पहले केवल एक पतली लेयर लगाएं। जहां जरूरत महसूस हो, वहीं दूसरी हल्की लेयर बनाएं। पूरे चेहरे पर बार-बार फाउंडेशन लगाने से बचें।

सही शेड चुनना है सबसे जरूरी

फेयर स्किन पर बहुत ज्यादा व्हाइट या पिंक अंडरटोन वाला फाउंडेशन लगाने से चेहरा ग्रे या चॉक जैसा दिखाई दे सकता है। हमेशा अपनी नेक और जॉलाइन से मैच करता हुआ शेड चुनें। सही अंडरटोन वाला फाउंडेशन चेहरे और गर्दन के बीच फर्क नहीं आने देता।

स्पंज को हल्का गीला रखें

फाउंडेशन लगाने के लिए ड्राई स्पंज की बजाय हल्का गीला (Damp) ब्यूटी स्पंज इस्तेमाल करें। गीला स्पंज अतिरिक्त प्रोडक्ट सोख लेता है और फाउंडेशन को स्किन में बेहतर तरीके से ब्लेंड करता है। इससे बेस पतला और नेचुरल दिखाई देता है।

और पढ़ें - Old Suitcase DIY: सूटकेस से बनाएं 10 शोपीस, DIY Ideas से सुंदर बनाएं होम डेकोर

कंसीलर केवल जरूरत वाली जगह लगाएं

कई लोग पूरे चेहरे पर कंसीलर लगा लेते हैं, जबकि इसकी जरूरत केवल डार्क सर्कल, पिगमेंटेशन या दाग-धब्बों वाली जगह पर होती है। कम मात्रा में कंसीलर लगाने से चेहरा हल्का और फ्रेश दिखता है।

हर लेयर के बीच दें थोड़ा समय

प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हर लेयर के बाद 30 से 60 सेकंड का समय देते हैं ताकि प्रोडक्ट स्किन में अच्छी तरह सेट हो सके। अगर आप एक के ऊपर एक प्रोडक्ट तुरंत लगाती जाएंगी, तो मेकअप भारी और केकी दिखाई देगा।

पाउडर का इस्तेमाल सीमित रखें

पूरा चेहरा पाउडर से ढक देना भी एक बड़ी गलती है। इससे मेकअप ड्राई और पाउडरी नजर आने लगता है। केवल टी-जोन, अंडर-आई और ऑयली एरिया पर हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। बाकी चेहरे को नेचुरल रहने दें।

और पढ़ें - Bedroom Decor Mistakes: बेडरूम होम डेकोर की 9 कॉमन मिस्टेक, जानें कैसे करें फिक्स

क्रीम और लिक्विड प्रोडक्ट्स चुनें

अगर आपको स्किन जैसी फिनिश चाहिए, तो क्रीम ब्लश, लिक्विड ब्रॉन्जर और क्रीम हाइलाइटर बेहतर ऑप्शन हैं। ये स्किन में आसानी से ब्लेंड हो जाते हैं और पाउडर प्रोडक्ट्स की तुलना में ज्यादा नेचुरल फिनिश देते हैं।

सेटिंग स्प्रे से करें फाइनल टच

मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह अलग-अलग लेयर्स को आपस में मर्ज कर देता है, जिससे मेकअप स्किन का पार्ट लगता है। अगर सेटिंग स्प्रे नहीं है, तो चेहरे पर हल्का फेस मिस्ट भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें अगर आप नो-मेकअप मेकअप लुक पाना चाहती हैं, तो हमेशा Less is More का नियम अपनाएं। जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट लगाने की बजाय सही टेक्नीक पर ध्यान दें।