DIY Vitamin C Serum: घर पर विटामिन C सीरम बनाने का आसान तरीका जानें। इस DIY सीरम से त्वचा को नेचुरल ग्लो, दाग-धब्बों में कमी और स्किन को ताजगी मिल सकती है। जानें सामग्री, बनाने की विधि और इस्तेमाल का सही तरीका।

आजकल ऑनलाइन स्किन प्रोडक्ट पर विटामिन C सRरम की बहुत ज्यादा डिमांड है। पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट युक्त यह सीरम चेहरे को न सिर्फ साफ रखता है बल्कि फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। चेहरे के दाग धब्बे को हटाने के साथ रंगत को हल्की करने में भी मदद करता है। अगर आप भी मार्केट से विटामिन C सीरम खरीदते हैं, तो पैसे बर्बाद करना बंद करें। घर में ही आप बाजार जैसे मिलने वाले सीरम बना सकती हैं। कोशिश करें कि 2 मिनट के अंदर सीरम बनाएं और उसे एक हफ्ते में इस्तेमाल कर लें। आइए जानते हैं कि घर पर विटामिन C सीरम कैसे बना सकते हैं।

विटामिन C सीरम बनाने के सिंपल टिप्स

  • विटामिन C सीरम बनाने के लिए आपको आधा चम्मच विटामिन C पाउडर (L-ascorbic acid) चाहिए। 
  • एक बड़ा चम्मच उबला हुआ ठंडा किया हुआ पानी लें। 
  • एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन या फिर एलोवेरा जेल।
  • डार्क कलर की एक कांच की बोतल।

विटामिन C सीरम बनाने की विधि

 सबसे पहले डिजिटल पानी में विटामिन सी पाउडर अच्छी तरीके से घोल लें। इसके बाद इसमें ग्लिसरीन या फिर एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरीके से मिक्स करें। तैयार हो गया विटामिन सी सीरम। इसे आप हल्के के बजाय डार्क कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें। आप इसे आराम से 5 से 7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं। चूंकि विटामिन सी हवा और रोशनी के संपर्क में आने पर जल्दी ऑक्सीडाइज हो जाता है इसलिए आपको बेहद सावधानी रखनी चाहिए।

और पढ़ें: नई ड्रेस में लगे इन ट्रांसपैरेंट लूप्स को कभी न करें नजरअंदाज, वजह है खास

कैसे इस्तेमाल करें विटामिन C सीरम

विटामिन C सीरम की मदद से स्किन केयर करना बेहद आसान होता है। सबसे पहले रात में चेहरा धुल लें और उसके बाद दो से तीन बूंद सीरम चेहरे के साथ गर्दन पर लगाएं। इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। अगर आप इसे सुबह इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं क्योंकि धूप से त्वचा की सुरक्षा भी बेहद जरूरी होती है।

 अगर आपने विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया है, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर लें। त्वचा पर लगाने पर तेज जलन, लालिमा या खुजली हो रही है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। अगर सीरम का रंग गहरा पीला या भूरा हो जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें।

और पढ़ें: खुशबू की हैं शौकीन, पर स्किन नहीं दे रही साथ? लगाएं ये 5 अल्कोहल-फ्री परफ्यूम