Mor Design Bichhiya: अगर आप पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्रेंडी और एलिगेंट ज्वेलरी ढूंढ रही हैं, तो मोर डिजाइन बिछिया बेहतरी ऑप्शन है। ऑक्सीडाइज्ड, स्टोन वर्क, एडजस्टेबल और डबल लेयर जैसे लेटेस्ट डिजाइन हर एथनिक लुक को खास बना देंगे।
Peacock Design Toe Ring: भारतीय महिलाओं के सोलह श्रृंगार में बिछिया का खास महत्व माना जाता है। समय के साथ इसके डिजाइन भी काफी बदल गए हैं और अब मोर डिजाइन बिछिया सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी खूबसूरत नक्काशी, आकर्षक फिनिश और ट्रेडिशनल लुक पैरों की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो मोर डिजाइन बिछिया के ये 5 लेटेस्ट कलेक्शन जरूर देखें।

ऑक्सीडाइज्ड मोर डिजाइन बिछिया
ऑक्सीडाइज्ड फिनिश वाली मोर डिजाइन बिछिया इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसकी बारीक नक्काशी और विंटेज लुक ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बेहद आकर्षक लगता है। सूट, साड़ी या लहंगे के साथ इसे पहनने पर पैरों की खूबसूरती और भी निखरकर सामने आती है। यह डिजाइन रोजाना पहनने के साथ-साथ छोटे फंक्शन के लिए भी शानदार विकल्प है।

स्टोन वर्क मोर बिछिया
अगर आपको थोड़ा रॉयल और ग्लैमरस लुक पसंद है, तो स्टोन वर्क वाली मोर डिजाइन बिछिया चुन सकती हैं। इसमें रंगीन या सफेद स्टोन की खूबसूरत जड़ाई की जाती है, जो इसे खास बनाती है। शादी, सगाई, तीज या करवा चौथ जैसे खास अवसरों पर यह डिजाइन आपके पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करता है।
ये भी पढ़ें- हल्की, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली, दामाद के लिए देखें गोल्ड चेन के 5 लेटेस्ट डिजाइन
एडजस्टेबल मोर डिजाइन बिछिया
आजकल एडजस्टेबल बिछिया महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। मोर डिजाइन के साथ आने वाली ये बिछिया हर पैर की उंगली में आसानी से फिट हो जाती है। इसका स्टाइलिश और आरामदायक डिजाइन लंबे समय तक पहनने में भी परेशानी नहीं देता। यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लुक के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

फ्लोरल और मोर कॉम्बिनेशन डिजाइन
फ्लोरल पैटर्न और मोर की नक्काशी का खूबसूरत मेल इस डिजाइन को बेहद यूनिक बनाता है। इसकी बारीक कारीगरी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। अगर आप कुछ अलग और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो यह डिजाइन बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह हल्के और हैवी दोनों तरह के एथनिक आउटफिट्स पर शानदार दिखाई देता है।
ये भी पढे़ं- गोल्ड झुमका इयररिंग डिजाइन, नई भाभी को मुंह दिखाई में गिफ्ट करें ननद
डबल लेयर मोर बिछिया
डबल लेयर मोर डिजाइन बिछिया का स्टाइल इन दिनों फैशन में छाया हुआ है। इसमें दो खूबसूरत रिंग्स को मोर मोटिफ के साथ जोड़ा जाता है, जिससे यह काफी स्टाइलिश दिखाई देती है। यह डिजाइन शादी, त्योहार और फैमिली फंक्शन में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है और पैरों को बेहद आकर्षक लुक देता है।
