सर्दी के मौसम में बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। डैंड्रफ की वजह से बालों की खूबसूरती चली जाती है। बालों की चमक को इस मौसम में भी बनाए रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) के सीक्रेट हेयर मास्क को आप भी बना सकती हैं। तो चलिए बताते हैं एक्ट्रेस के चमकते घने बालों का राज।

लाइफस्टाइल डेस्क.सेलेब्स कैसे खूबसूरत हमेशा दिखते हैं। वो बालों में क्या लगाते हैं। चेहरे पर हमेशा ग्लो कैसे बना रहता है...हर एक लड़की ये जानना चाहती है। ताकि उनकी तरह खुद को भी निखार सके। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई सेलिब्रिटी भी खूबसूरती बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इसे फॉलो करती हैं। वो अपने बालों को लंबे और चमकदार बनाए रखने के लिए एक हेयर मास्क लगाती हैं। यह नुस्खा उनकी मां मधु चोपड़ा से मिला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अदाकारा के स DIY हेयर मास्क को लगाने से बालों में न सिर्फ चमक बढ़ती है बल्‍कि डैंड्रफ और सिर की खुजली भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने कैसे बनाया अपना सीक्रेट हेयर मास्क। एक्ट्रेस ने इस मास्क को बनाने के लिए तीन चीजें लीं जो आमतौर पर हर किचन में मौजूद होता है।

फुल फैट दही
1 चम्मच शहद
1 अंडा

मास्क बनाने का तरीका
सबसे पहले कटोरे में दही डालें। फिर एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर अंडा तोड़कर डालें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद बालों में लगाएं। 30 मिनट तक इसे रखें। फिर शैंपू या गर्म पानी से इसे धो लें।

View post on Instagram

दही वाले मास्क लगाने के फायदें

प्रियंका चोपड़ा ने इस मास्क से जुड़े फायदे बताएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसे लगाने के बाद बालों में अंडे की गंध आ सकती है। इसलिए दो बार शैंपू करना पड़ सकता है। उन्होंने फायदे बताते हुए कहा कि दही से ड्राई स्कैल्प को नमी मिलेगी और रूसी की समस्या दूर होगी। अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन से बालों को मजबूती मिलेगी और वो सिल्की और चमकदार रहेंगे। शहद बालों के मॉइश्चर को बरकरार रखता है । सर्दी के मौसम में दही लगाने से ठंड लग सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इस हेयर मास्क को लगाने के बाद धूप में बैठें। इसके अलावा अंडे की बदबू को हटाने के लिए बाल धोने के बाद पानी में नींबू निचोड़ लें और उससे फिर से बाल धो लें। इससे अंडे की बदबू दूर हो जाएगी।

और पढ़ें:

सर्दी से बचने के लिए बच्चों को पिलाते हैं चाय-कॉफी, तो हो जाएं सावधान ! इससे होते है ये गंभीर नुकसान

मां बनने की सही उम्र क्या है, जानें क्या कहते है विशेषज्ञ