₹60 के मूली के बीज से पाएं बम्पर पैदावार, सिर्फ 45 दिन में फसल तैयार !
How to grow mooli in pots: गमले में मूली कैसे उगाएं? जानें कौन सी वैरायटी की मूली के बीज मात्र 60रु. में उपलब्ध हैं, उगाने का तरीका, सही मिट्टी, खाद और फसल पाने के आसान टिप्स।

बारिश का मौसम सब्जी उगाने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस दौरान न पौधे सूखते हैं और न ही धूप में झुलसते हैं। ज्यादातर लोग बैंगन, आलू, टमाटर उगाना तो पसंद करते हैं लेकिन जब बात मूली की आती है तो लोगों को लगता है यह केवल सर्दियों में उगाई जा सकती है बल्कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपको भी मूली खाना पसंद हैं तो इस बार घर पर लगाएं पूसा चेतकी वैरायटी जो तेजी गर्मी, ज्यादा तापमान और लंबे दिन होने के बावजूद भी अच्छे से किलती है। खास बात है कि इसके लिए बीज लेने के लिए कही जाना नहीं पड़ेगा आप 60 रु. में घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऑर्डर करें मूली के बीज
नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (National Seeds Corporation Ltd) के अनुसार, इसे आप NSC स्टोर से मात्र 60 रु. में खरीद सकती हैं। यह फसल मात्र 40-45 दिनों में तैयार हो जाती है। अधिक जानकारी के लिए एनसी स्टोर विजिट कर सकते हैं।
मात्र 40-45 दिनों में तैयार होने वाली मूली के 'पूसा चेतकी' वैरायटी के बीज बोए और एकदम सफेद, आकर्षक व सेहतमंद मूली उगाए|
NSC स्टोर से बीज ऑर्डर करें@ https://t.co/RV5ChbSaDk#FarmSona@AgriGoI@ChouhanShivraj@mpbhagirathbjp@mkaurdwivedi@Flipkart@ONDC_Official@DigiHaat_pic.twitter.com/l3VhExZBfD— National Seeds Corporation Limited (@NSCLIMITED) July 8, 2026
पूसा चेतकी मूली की खासियत
मूली की इस वैरायटी को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है। यह मूली की उन्नत किस्म है जो 30-45 दिनों में तैयार हो जाती है। इसकी जड़े लंबी, सफेद और बेलनाकार होती है। स्वाद में हल्का तीखापन और रसेदार होता है। इसे आप गमले और ग्रो बैग में उगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रेनकोट अब नहीं लगेगा बोरिंग ! इन ट्रेंडी डिजाइनों से पाएं बॉलीवुड जैसा लुक
गमले में मूली कैसे उगाएं ?
12 इंच गहरा और चौड़ा ग्रो बैग लें, ध्यान रहे इसमें जल निकासी के लिए छेद होना चाहिए। 40% बगीचे की मिट्टी, 40% वर्मीकंपोस्ट, 10% कोकोपीट, 5% बोनमील और 5% नीमखली मिलाकर मिट्टी तैयार करें। इसके बाद बीज को 1 सेंटीमीटर की गहराई पर बो दें। मूली की रोपई करने से बचे वरना जड़े खराब हो जाएंगी। इस फसल को पानी पसंद होता है, नमी बनी रहने से फल जल्दी आते हैं। अगर आप कई दिनों से पानी देना भूल गए हैं तो एक साथ ज्यादा पानी मत दें, इससे मूली फट सकती है।
ये भी पढ़ें- रोजाना क्या पहनें? हर आउटफिट पर मैच करेंगी ये 5 मिनिमल ज्वेलरी
मूली के पौधे में कौन सी खाद देनी चाहिए ?
मूली को बहुत ज्यादा नाइट्रोजन खाद नहीं देनी चाहिए, ये पत्तियां तो बढ़ाता है लेकिन जड़े पतली कर देता है। इसकी बजाय हर 25-30 दिन में वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल करें। सीमित मात्रा में नमी खली डालें।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.