28 साल के युवक ने 10 महिलाओं के साथ एक ही दिन में शादी रचा ली। उसके अब 10 पत्नियां हैं। सोशल मीडिया पर उसकी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

रिलेशनशिप डेस्क. सोचकर भी अजीब लग रहा है ना कि भला एक शख्स एक साथ 10 लड़कियों के साथ कैसे शादी कर सकता है। शादी दो दिलों का मिलन कहा जाता है, लेकिन यहां पर तो अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले 28 साल के युवक ने पूरी परिभाषा ही इसकी बदलकर रख दी। इमैनुएल लस्टिन नाम के युवक ने बीच सेरेमनी में 10 महिलाओं के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचाकर सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज मैंने 10 पत्नियों से शादी की

सोशल मीडिया पर इमैनुएल लस्टिन और उसकी 10 पत्नियों के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि नौ दुल्हनें अपने दूल्हे के चारों ओर चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने सफेद रंग के बेहद छोटे कपड़े पहन रखे हैं। हाथों में फूलों का गुलदस्ता है। वहीं एक दुल्हन को गोद में लेकर इमैनुएल बैठा हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा,'आज मैंने एक साथ 10 पत्नियों के साथ शादी की है।' उसका दावा है कि रिश्ते में 'कई भाषाएं, कई व्यक्तित्व, कई सुंदर उपस्थिति शामिल हैं, लेकिन एक चीज जो हम सभी मिलकर साझा करते हैं वह है प्यार और सकारात्मक ऊर्जा। लस्टिन ने 31 जुलाई को शादी की।

Scroll to load tweet…

कानूनी मान्यता नहीं मिलेगी इमैनुएल की शादी को

हालांकि इमैनुएल लस्टिन की ये शादी कानूनी रूप से गलत है। इसे शादी की मान्यता नहीं मिलने वाली है। वो जहां रहते हैं वहां बहुविवाह को मान्यता नहीं हैं। बता दें कि 28 साल का यह शख्स सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म मसलन टिकटॉक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर काफी फेमस है। वो लगातार इन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट पोस्ट करता है। जिसमें से काफी कुछ अश्लील होता है। इंस्टाग्राम पर इसके वीडियो हैं जिसमें वो रिश्ते में रहने वाली महिलाओं का मसाज करते और कराते नजर आता है।पॉडकास्ट डर्टी स्ट्रीट कन्फेशन्स के एक हालिया एपिसोड में उन्होंने खुद को मसाज गाय बताया था। उसने बताया कि वो मसाज से महिलाओं को रिलैक्स करने की कोशिश करता है। उसने बताया कि मेरी पूरी कोशिश थी कि मैं इसे महिलाओं के लिए करने की कोशिश करूं। मैं महिलाओं को यह दिखाने की कोशिश कर रहा हूं कि आप सभी इसी के हकदार हैं।

और पढ़ें:

Nitin Chandrakant Suicide: तंगी से परेशान पति कहीं उठा लें गलत कदम, इन 4 तरीकों से संभालें स्थिति

Ola Cabs के मालिक की कॉलेज में शुरू हुई लव स्टोरी, बीवी से पैसे उधार लेकर किया बिजनेस!