शादी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर कायम रहता है, लेकिन जब विश्वास टूटता है तो रिश्ता बिखर जाता है और कई बार तो इसका अंजाम खौफनाक होता है। कुछ ऐसा ही हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर में हुआ। 

रिलेशनशिप डेस्क : पति-पत्नी के बीच नोकझोंक, मनमुटाव होना आम बात है, लेकिन जब शादी जैसे पवित्र रिश्ते में कोई तीसरा आ जाता है, तो यह रिश्ता टूटने की कगार पर बहुत ज्यादा है। कई बार तो इस विश्वासघात से लोग इस कदर टूट जाते हैं कि बदले पर उतारू हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर में हुआ, जहां पर एक महिला को पता चल गया कि उसका पति उसे पीठ पीछे धोखा दे रहा है और दूसरी महिला के साथ संबंध बना रहा है। इसके बाद उसने चार आदमियों के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह घटना 20 जनवरी रात करीब 10:00 बजे की है जब महाराष्ट्र के पालघर वाडा तालुका के कोंडले-बंदनपाड़ा गांव में संतोष टोकरे नाम के शख्स को मृत अवस्था में पाया गया। जब पुलिस को इस बारे में जानकारी लगी, तो बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसमें खुलासा हुआ कि उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

महिला ने 4 आदमियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक संतोष टोकरे का शादी के बाद भी किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को लग गई। इसी बात पर दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा और फिर महिला ने खौफनाक साजिश रची। उसने चार आदमियों की मदद ली और जब पति घर पर था, तो पहले धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों बढ़ रहे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले

शादी के बाद भी क्यों लोग अपने पार्टनर को छोड़कर दूसरी जगह संबंध बनाते हैं। इसे लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई बार शारीरिक संतुष्टि ना मिलने के कारण लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं और यह शादी टूटने की एक मुख्य वजह है। इतना ही नहीं, पैसों की तंगी, मानसिक तनाव और कई अन्य कारणों से भी लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं।

यह भी पढ़ें: 2 लाख डॉलर हर साल खर्च कर खुद को जवान कर रहा यह शख्स, 30 डॉक्टर करते हैं 1-1 अंग की निगरानी