motional love Story: एडम केम्प ने जेड टैबरार से शादी की। बचपन के दोनों साथी एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। लेकिन किस्मत में उनका मिलना नहीं लिखा था। शादी करते ही जेड टैबरार की मौत हो गई। 

Love Story: दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे और पिछले 19 सालों से बेइंतहा प्यार में डूबे थे। जीवन भर साथ रहने के लिए दोनों ने शादी भी कर लिए। लेकिन किस्मत को उनका मिलना मंजूर नहीं था। शादी के कुछ ही घंटे बाद दुल्हन की मौत हो जाती है। कहानी ब्रिटेन के मिल्टन कीन्स (Buckinghamshire) में रहने वाले एडम केम्प (42) और जेड टैबरार (37) की है। जेड अब इस दुनिया में नहीं हैं, उसने पति की बाहों में दम तोड़ दिया। हालांकि पति को पता था कि उसका प्यार ज्यादा दिन नहीं रहने वाला है। क्योंकि शादी से पहले ही मौत का अहसास था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन जूझ रही थी कैंसर से

जेड पेट के कैंसर (Stomach Cancer) से जूझ रही थीं। अगस्त 2023 में उन्हें यह बीमारी हुई थी, जब वे प्रेग्नेंट थीं। डॉक्टरों ने बताया कि जेड को अब सिर्फ 3 महीने का समय बाकी है। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि अब वे जिंदगी के आखिरी लम्हों को पति-पत्नी बनकर जीना चाहते हैं।

घर में हुआ छोटा सा शादी समारोह

3 नवंबर 2025 को दोनों ने घर में छोटा सा वेडिंग सेरेमनी रखा। जेड व्हीलचेयर पर बैठी थीं और बेहद कमजोर दिख रही थीं। एडम ने घुटनों के बल बैठकर “आई डू” कहा। सबकी आंखों में आंसू थे। जेड ने एडम के चेहरे को छूते हुए कहा, “डोंट क्राई, आई लव यू।” वो मूमेंट बहुत ही खास था दोनों के लिए। 

इसे भी पढ़ें: मां और गर्लफ्रेंड बिल्कुल एक जैसी...लड़के का 'कारनामा' हो रहा वायरल

शादी के कुछ घंटों बाद ली आखिरी सांस

शादी के बाद सब दोस्तों ने छोटा सा बुफे रखा। रात होते ही एडम ने जेड को सोफे पर सुलाया और उनसे बातें करने लगा। अचानक जेड की सांसें बदलने लगीं। एडम ने हस्पाइस टीम को बुलाया, जिन्होंने बताया कि अब वक्त करीब है। रात 10:45 बजे, जेड ने एडम की बाहों में ही अंतिम सांस ली।

5 बच्चों को छोड़ गई पीछे

जेड और एडम के 5 बच्चे हैं। वो दोनों कई सालों से साथ ही में रहते थे। एडम ने अब नौकरी छोड़ दी है ताकि वह बच्चों की देखभाल कर सके। दोस्तों ने एक GoFundMe पेज बनाकर 4000 पाउंड जुटाने की मुहिम शुरू की है ताकि जेड के अंतिम संस्कार और बच्चों के लिए मदद मिल सके।

वो मेरे दिल की रानी थी– एडम

एडम ने कहा कि वो पल मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन और दर्दनाक था। मुझे दुनिया की सबसे सुंदर औरत से शादी करने का मौका मिला, लेकिन मैंने उसे उसी दिन खो दिया। मैं उसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। वो मेरे दिल के करीब रहेगी।

और पढ़ें: Sure को मेरे BF ने समझ लिया NO, कम्युनिकेशन की ये बड़ी गलती रिश्ते पर पड़ी भारी