दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है। लेकिन बिहार से आई ये खबर जरा हटकर है। यहां दूल्हे के दोस्त की हरकत देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

रिलेशनशिप डेस्क. बड़े अरमानों से वो डोली सजाकर दुल्हन को लाने पहुंचा था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका दोस्त ही उसके अरमानों पर पानी फेर देगा। दोस्त की मौज-मस्ती की वजह से उसे बिना दुल्हन लिए अपने घर वापिस आना पड़ेगा। कहानी बिहार के आरा की है, जहां दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। लाख मनाने की कोशिश उसे की गई लेकिन वो नहीं शादी करने की जिद्द पर अड़ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हे के दोस्त ने जब मस्ती में खोया होश

बताया जा रहा है कि आरा के बिहिया नगर के डाक बंगला चौक पर एक लॉज में शादी समारोह था।15 मार्च को बक्सर के इटाढ़ी से रात 11 बजे वहां बारात पहुंची। बैंड-बाजा, डांस मस्ती के साथ जयमाला हुआ। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहनाएं। इसके बाद डीजे बजने लगा। सब डांस करने लगें। तभी दूल्हे का दोस्त स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। वो उसका हाथ पकड़कर डांस करने लगा। इतना ही नहीं उसने दुल्हन को भी नचाने की कोशिश की। दूल्हे के दोस्त की ये हरकत दुल्हन को पसंद नहीं आई।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार, मनाने की कोशिश अब भी जारी

वहीं, मजाक भरे इस हरकत ने वहां विवाद को जन्म दे दिया। लड़की और लड़के वालों के बीच बहस छिड़ गई। तूतू-मैंमैं होने लगा। मामला इतना बिगड़ गया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के इंकार से मानों तूफान आ गया। दोनों पक्ष उसे मनाने लेंगे। लेकिन वो शादी की बाकी रस्म निभाने के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस आ गई। इसके कहते हैं मौज-मस्ती कभी भारी भी पड़ सकती है। इसलिए शादी के दौरान उतनी ही मस्ती करें और करने की किसी को इजाजत दें जिससे किसी को तकलीफ ना हो। बताया गया कि दुल्हन को मनाने की कोशिश अभी भी जारी है। लेकिन ना तो लड़के वालों की तरफ से और ना ही लड़की वालों की तरफ से कोई बयान सामने आया है।

और पढ़ें:

पति की मौत का बदला लेने के लिए महिला ने रची 'फिल्मी साजिश', क्रिमिनल को प्रेम जाल में फंसाया और...

डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिए पीएं ये 5 ड्रिंक्स, पूरी गर्मी नहीं पड़ेगी इंसुलिन की जरूरत