शादी में घराती या बाराती को हर्ष फायरिंग करते देखा या सुना होगा। लेकिन हाथरस में दुल्हन जयमाल के बाद फायरिंग करती दिखाई दी। बगल में बैठा दूल्हा सहमा सा नजर आया। हालांकि हर्ष फायरिंग दुल्हन के लिए बाद में मुसीबत बन गई। आइए बताते हैं कैसे।

रिलेशनशिप डेस्क. एक दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल माता-पिता और रिश्तेदारों की तरफ से मिले ढेर सारे सौगात लेकर जाती है। लेकिन हाथरस की दुल्हन अपने साथ ससुराल में मुकदमा लेकर गई। जयमाल के बाद वो अपनी खुशी पर काबू नहीं रख पाई और हर्ष फायरिंग में शामिल हो गई। जब हाथरस पुलिस के संज्ञान में मामला गया तो फिर क्या था दुल्हन के ऊपर केस दर्ज कर लिया गया। सोशल मीडिया पर 'रिवॉल्वर रानी'का वीडियो वायरल हो रहा है।

@sanjayjourno के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि 16 श्रृंगार करके दुल्हन दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठी है। वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि जयमाल के बाद फोटो सेशन हो रहा होगा। इस दौरान दूल्हन के हाथ में पिस्टल होता है और एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग करती है। उसका कॉन्फिडेंस देखकर कह सकते हैं कि वो पहले रिवाल्वर चला चुकी है। वहीं बगल में बैठा दूल्हा सहमा सा दिखाई दे रहा है। उसे अंदाजा नहीं होगा कि जिस दुल्हन को वो शरमाई सकुंचाई सी देखने की उम्मीद कर रहा था वो 'रिवॉल्वर रानी' निकल गई।

Scroll to load tweet…

'दहेज़ में मुक़दमा लेकर ससुराल जाएगी'

हाथरस में हुए इस वाकये का वीडियो बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'इसको तो वैसे भी फायर करना है, आज तो शांत रह लेती।'वहीं, एक ने लिखा,'इस वीडियो में दुल्हन की फ़ायरिंग नोट करने वाली नहीं बल्कि दूल्हे का चेहरा नोट करने वाला है, जरा देखो तो उसके होश उड़े पड़े हैं कि भाई ये तोहफा किधर से ले लिया।'वहीं एक अन्य ने लिखा,'काफ़ी डेरिंग है , दहेज़ में मुक़दमा लेकर ससुराल जाएगी !'

पुलिस ने दुल्हन के खिलाफ दर्ज किया मामला

वहीं, हाथरस पुलिस ने कहा कि मामला संज्ञान में है। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें:

14 देशों का दामाद!जानें 32 साल में 105 शादी करने वाले शख्स की कहानी

Covid-19 के साथ ही भारत में बढ़ गया इन 8 बीमारियों का खतरा, चौथी लहर आई तो रहे अलर्ट