MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • लिव इन रिलेशनशिप में भूलकर भी ना करें ये 5 मिस्टेक, रिश्ते का दिख सकता है खतरनाक रूप

लिव इन रिलेशनशिप में भूलकर भी ना करें ये 5 मिस्टेक, रिश्ते का दिख सकता है खतरनाक रूप

रिलेशनशिप डेस्क. कुछ वक्त से लिव इन रिलेशनशिप का ट्रेंड बढ़ा है। लड़का और लड़की के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों रहने लगे एक साथ। हालांकि हमारे समाज में इस रिश्ते की मंजूरी नहीं हैं। लेकिन अगर कोई इस तरह के रिश्ते में है उसे कुछ सावधानी बरतनी चाहिए।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 21 2023, 09:20 AM IST| Updated : Mar 21 2023, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : our own

हाल के वक्त में जिस तरह लिव इन रिलेशनशिप में आपराधिक घटनाएं हुई हैं वो इस तरह के रिश्ते पर सवालिया निशान लगाता है। श्रद्धा वाकर , निक्की यादव समेत कई लड़कियां है जो अपने पार्टनर के हाथों मौत की शिकार हो चुकी हैं। जिसके बाद लिव इन रिलेशनशिप में रहना लड़कियों के लिए कितना सुरक्षित रह गया है ये सवाल उठने लगे हैं।

27
Image Credit : Getty

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान लड़कियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। प्यार में अंधी होने की बजाय उन्हें अपने साथी के ऐब पर नजर रखनी चाहिए। तो चलिए बताते हैं कि इस रिश्ते में अगर आप रहती हैं तो कौन से वो 5 मिस्टेक नहीं करनी चाहिए।

37
Image Credit : Getty

शादी के लिए मनाएं पर ना मानें तो तुरंत रिश्ते से निकलें

पिछले कुछ दिनों में लिव इन पार्टनर की हत्या की वजह जो सबसे ज्यादा सामने आई है वो शादी या कमिटमेंट को लेकर है। लड़कियों ने जब इसके लिए लड़कों पर दबाव बनाया तो उन्हें ये रिश्ता भारी लगने लगा और मर्डर जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। तो लिव इन में रहने वाली लड़कियों सुनों लो अगर आपका पार्टनर शादी या कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं होता है। इसे लेकर आप दोनों में खूब लड़ाई हो रही है तो तुरंत इस रिश्ते से बाहर निकल जाएं। अगर आप खुद को ठगा महसूस कर रही है तो फिर आप कानूनी रास्ता अपना सकती हैं। लेकिन सबसे पहले आपको वहां से निकलना होगा।

47
Image Credit : Getty

प्यार में वो आपको मार रहा है और आप चुप हैं

ज्यादातर लड़कियों में देखा गया है कि वो अपने पार्टनर के हिंसा को चुपचाप बर्दाश्त करती हैं। वो प्यार में इस कदर अंधी हो जाती हैं कि सही और गलत का फर्क नहीं समझ पाती हैं। साथी की हिंसा को बर्दाश्त करने का मिस्टेक कभी ना करें। अगर आपका पार्टनर बार-बार आप हाथ उठाता है आपको जलील करता है तो तुरंत इस जहरीले रिश्ते से बाहर निकल जाएं। ये कब खौफनाक रूप ले सकता है आपको पता भी नहीं होगा। इस तरह के रिश्ते का कोई भविष्य नहीं होता है।

57
Image Credit : Getty

पार्टनर को स्पेस दें

लिव इन रिलेशनशिप में कपल्स हमेशा एक-दूसरे की आंखों के सामने रहते हैं। ऐसे में कुछ लड़कियां अपने पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं। जिसकी वजह से सामने वाले में फ्रस्टेशन पैदा हो सकती हैं। इसलिए अगर आपका पार्टनर सही है तो फिर उसे पर्सनल स्पेस दें। उसे कंट्रोल करने का मिस्टेक ना करें।

67
Image Credit : google

पार्टनर की बातों को दें अहमियत

कई बार देखा गया है कि लिव इन रिलेशनशिप में लड़कियां डोमिनेटिंग हो जाती हैं। वो अपने पार्टनर की बातों को तव्वजों नहीं देती हैं। ये भी गलत हैं। अगर इश्क सच्चा है तो फिर साथी की बातों को अहमियत जरूर दें।

77
Image Credit : Getty

घरवालों को रिश्ते की दें जानकारी

कई बार लड़कियां गुपचुप तरीके से लिव इन में रहने लगती हैं। इसके बाद कोई अनहोनी होती है तो फैमिली को पता भी नहीं चलता है। अगर आप किसी से प्यार करती हैं तो घरवालों को इस बारे में जरूर बताएं।

और पढ़ें:

iPhone के लिए बच्चे को स्वैप की कोशिश, फिर बेरहम मां ने कार में 2 बच्चों को छोड़ा, गर्मी से मौत

खर्राटा पार्टनर से दूरी की बन गई है वजह, तो ना हो निराश आजमाएं ये 5 माउथ एक्सरसाइज

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved