- Home
- Lifestyle
- Relationship
- fathers day 2023 पर इस तरह करें अपने पापा को विश, उन्हें भेजे ये प्यारे मैसेज और फोटो
fathers day 2023 पर इस तरह करें अपने पापा को विश, उन्हें भेजे ये प्यारे मैसेज और फोटो
रिलेशनशिप डेस्क: पापा और बच्चों के लिए फादर्स डे का दिन बहुत खास होता है। इस बार फादर्स डे 18 जून को मनाया जाएगा, ऐसे में इस दिन की शुरुआत आप इन प्यारे मैसेज, कोट्स और इमेजेस के जरिए कर सकते हैं और अपने पापा के दिन को और खास बना सकते हैं...

दुनिया के सबसे महान पिता को हैप्पी फादर्स डे की शुभकामनाएं। आपके प्यार, धैर्य और ज्ञान ने मुझे आज एक अच्छा इंसान बनाया, जो मैं आज हूं। मैं हमेशा के लिए आपका आभारी रहूंगा।

पापा, आप हमेशा मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर और प्रोत्साहन के स्रोत रहे हैं। मुझ पर विश्वास करने और मुझे अपने सपनों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हैप्पी फादर्स डे पापा
उस व्यक्ति को फादर्स डे की शुभकामनाएं जिसने मुझे जूते के फीते बांधने से लेकर साहस के साथ चुनौतियों को स्वीकार करने तक जीवन के सभी सबक सिखाए। आप मेरे हीरो हो, पापा। Happy fathers day
पापा एक दिन क्या आपके नाम कर दूं, कह दो एक बार अपनी जान आपके नाम कर दूं, आपने ही तो इन सांसो को जिंदगी दी है, आप के होने से ही मेरी पहचान बनी है। हैप्पी फादर्स डे डैड
बिन बताए वह हर बात जान जाते हैं, मेरे पापा मेरी हर बात मान जाते है। हैप्पी फादर्स डे 2023
जीवन का मेरे कोई अस्तित्व न होता, संघर्षों से मैंने जूझना सीखा न होता, न होता यदि पिता का साया मुझ पर, तो जो बीत गया, वो वक्त भी अच्छा बीता न होता।
चाहे मिल जाए जन्म दूसरा, या मिले दूसरी पहचान। चाहे बदल जाए शहर मेरा, या मैं हो जाऊं गुमनाम। फिर भी नहीं भुला पाऊंगा, मेरे पापा के कदमों के निशान। जिन निशान पर चलकर एक दिन, मेरा भी बनेगा नाम। हैप्पी फादर्स डे
आपकी ऊंगली पकड़ कर ही मैंने पहला कदम उठाया था, आपसे मिली पहचान से ही मैंने जीवन भर यश कमाया था। कभी बाहर से कठोर, तो कभी अंदर से नर्म बनकर आपने ही तो पापा मुझ पर अपना लाड लुटाया था।
मेरी जिंदगी में आप मेरे साहस का सहारा हैं, पापा आप ही मेरी खुशियों का एक मात्र किनारा हैं। फादर्स डे की बहुत बधाई
मां के प्राण आप ही हो, मेरी पहचान आप ही हो, परिवार की शान आप ही हो, पापा मेरे सपनों की उड़ान आप ही हो। दुनिया के सबसे अच्छे पापा को हैप्पी फादर्स डे...
और पढ़ें- Father's Day 2023: इन 7 तरीके से पापा संग मजबूत करें अपना रिश्ता
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.