एक और प्रेम कहानी का अंत काफी दर्दनाक हुआ। यूपी के बरेली में झूठी शान में प्रेमिका की हत्या कर दी गई। वहीं, जब ये बात प्रेमी को पता चला तो उसने भी खुद की जान ले ली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिलेशनशिप डेस्क. आज भी हमारे समाज में प्रेम करना गुनाह माना जाता है। लड़की अपने पसंद का लड़का नहीं चुन सकती हैं। झूठी इज्जत के नाम पर उसकी हत्या कर दी जाती है। यूपी के बरेली में एक ऐसे ही प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। जहां लड़की के घरवाले इज्जत के नाम पर उसकी जान ले ली। वहीं, प्रेमी भी सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। चलिए पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संदिग्ध अवस्था में गायब हुई लड़की

मामला थाना मीरगंज के कपूरपुर गांव से जुड़ा है। यहां विकास नाम के युवक अपने मां रेखा के साथ गांव में रहता था। वो एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था। विकास का गांव में ही रहने वाली लड़की मुन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन मनु के घरवालों को विकास के साथ उसका रिश्ता मंजूर नहीं था। घरवाले उसपर जोर जबरदस्ती करने लगे। यहां तक की घर से निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई। इसके बाद उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। लेकिन उसने इस शादी का विरोध किया। उसने कहा कि शादी करूंगी तो विकास से। अगर जबरन किसी और से शादी कराई तो पुलिस के सामने बयान दे दूंगी। जिसके बाद 9 फरवरी को मनु की जगह उसकी छोटी बहन दामिनी की शादी करा दी गई। शादी के बाद मनु संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई।

प्रेमी ने की सुसाइड

इस दौरान मनु के घरवालों ने विकास के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वहीं उनकी बेटी को गायब किया है। जिसके बाद पुलिस विकास से पूछताछ करने लगी। प्रेमिका के लापता होने का दर्द और पुलिस की प्रताड़ना को विकास झेल नहीं पाया। उसने सल्फास की गोली खाकर खुद की जान ले ली। जिसके बाद विकास की मां ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उसमें मनु का नाम भी दिया। मृतिका की मां रेखा ने बताया कि मनु जबरन विकास से शादी करना चाहती थी। मैंने अपने बेटे को समझाया भी। इसके साथ ही उन्होंने मीरगंज के दारोगा पर रिश्वत मांगने का भी आरोप भी लगाया।

इमोशनल करने वाला ऑडियो आया सामने

वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उनके हाथ एक ऑडियो लगा है जिसमें मनु और विकास बात करते सुने जा रहे हैं। 43 सेकंड के ऑडियो में 'मनु विकास को बोलती हैं कि मुझे मेरे परिवारवालों ने बहुत मारा है। ये मुझे मारने का प्लान बना रहे हैं। तू भी बचकर रहना। तेरे साथ भी कोई अनहोनी हो सकती हैं। जिसके बाद विकास उसे बोलता है कि तेरे साथ कुछ गलत हुआ तो मैं सबको जेल भिजवा दूंगा। फिर लड़की बोलती है कि मुझे बहुत मारा है और मुझे मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर मैं मर गई तो मेरे मौत के जिम्मेदार परिवारवाले होंगे। ऑडियो में वो रोती हुई सुनाई दे रही हैं।'गांववालों में चर्चा है कि लापता मनु का ऑनर किलिंग हो गया है। पुलिस को भी यही बात पता चली हैं। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

और पढ़ें:

8 PHOTOS:समर में दिखना है HOT और रहना है COOL, तो मौनी रॉय के इन लुक्स से लें टिप्स

एबॉर्शन के बाद दोबारा कंसीव करना कितना बड़ा रिस्क,डॉक्टर का जवाब दूर कर देगा आपकी टेंशन !