Love Tips: प्रेम संबंध हो या फिर शादी...धीरे-धीरे इसपर बोरियत की धूल जमने लगती है। रोमांस गुम होने लगता है। कई बार यह रिश्ते टूटने की वजह भी बन जाती है। लेकिन 10 टिप्स अपनाकर अपने रिश्ते में दोबारा जान फूंक कर सकते हैं।
Relationship Tips: अब वो मुझसे पहले जैसा प्यार नहीं करते… न डेट पर ले जाते हैं, न मूवी दिखाते हैं, यहां तक कि ठीक से बात भी नहीं करते, न सुनते हैं। ऐसा महसूस कई कपल्स को होता है। प्रेम संबंध हो या शादी, वक्त के साथ रिश्ते में रोमांस धीरे-धीरे कम हो जाता है। यह जानबूझकर नहीं होता, बल्कि काम के दबाव और बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण लोग एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते। लेकिन अगर हम थोड़ी समझदारी और प्यार से रिश्ते को संभालें, तो यह फिर से पहले की तरह खुशनुमा और गहरा बन सकता है। यहां हम आपको 10 आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप अपने रिश्ते में फिर से पुराना प्यार और अपनापन वापस ला सकते हैं।
टाइम पर घर आएं और पार्टनर से ढेर सारी बातें करें
अक्सर लोग जब घर लौटते हैं, तो वो पार्टनर के साथ वक्त गुजारने की बजाय मोबाइल देखने या फिर टीवी स्क्रोल करने में लग जाते हैं। ऐसा करने की बजाए, पार्टनर के साथ बैठकर बातें करें। रोज कम से कम 1 घंटा अपने पार्टनर के लिए निकालें। उनसे बातचीत करें। परेशानियों पर बातचीत करें। अपने दिल का हाल बताएं, उनकी सुनें। इससे रिश्ता मजबूत होगा और पहले की तरह रोमांस लौट आएगा। रिलेशनशिप एक्सपर्ट कहते हैं कि चुप्पी रिश्ते को खोखला कर देती है। इसलिए कम्युनिकेशन को तो बिल्कुल पार्टनर के साथ गायब नहीं होने देना चाहिए।
हर दिन कुछ अच्छा कहें
घर से निकलने से पहले एक दूसरे को I Love You कहना नहीं भूलें। तैयार होने पर कंप्लीमेंट देना ना भूलें। मिस यू और किस यू जैसी चीजें रिश्ते को मजबूत बनाती है। पार्टनर को हग करके निकलें। मिलने पर टाइट हग करना ना भूलें।
छोटे सरप्राइज देना न भूलें
सरप्राइज गिफ्ट भी प्यार को बढ़ाने को काम करता है। कपल को एक दूसरे को टाइम टू टाइम गिफ्ट देना चाहिए। चाहें वो फूल, या नोट बुक ही क्यों ना हो। सरप्राइज डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। घर पर कैंडल लाइट डिनर की व्यवस्था भी कर सकते हैं।
झगड़ों में सम्मान बनाए रखें
हर कपल में बहस होती है, लेकिन बात करते समय अपमानजनक शब्द या ताने रिश्ते को कमजोर करते हैं। एक दूसरे की कमियों को भी लड़ाई में लेकर ना आएं। विवाद को बड़े झगड़े में बदलने से बचें। ऊंची आवाज में एक दूसरे से बातचीत ना करें। विवाद में भी एक दूसरे के लिए सम्मान बनाएं रखें।
पुरानी यादें ताजा करें
बैठकर कर पुराने अलबम देखें। वैसी जगहों पर जाएं जहां पर आपका प्यार परवान चढ़ा था। उन पलों को याद करें जब आप पहली बार मिले थे।पुरानी बातें रिश्ते में नई गर्माहट भर देती हैं।
और पढ़ें: रिलेशनशिप में सेल्फ रिस्पेक्ट से हमेशा बंधा रहेगा रिश्ता, इन 4 नियम को रखें याद
हंसी-मजाक बनाए रखें
रिश्ते में थोड़ा ह्यूमर बहुत जरूरी है। एक साथ हंसने वाले कपल, लंबे वक्त तक जुड़े रहते हैं। खाते-खाते कोई जोंक सुना दें। किसी रिश्तेदार की वो बातों का जिक्र छेड़ दें जिसे सुनकर हंसी आ जाए।
एक-दूसरे को सुनें
रिश्ते में सबसे जरूरी है सुनना। जब आप पार्टनर की बात बिना टोके और पूरे मन से सुनते हैं, तो भरोसा और जुड़ाव दोनों बढ़ते हैं।
भविष्य के सपने साथ बुनें
किसी भी रिश्ते की नींव उतनी ही गहरी होती है जिसकी फ्यूचर प्लानिंग मजबूत हो। पार्टनर के साथ मिल कर फ्यूचर प्लान करें। घर को कैसे बनाना। पैसे कैसे सेविंग करनी है। ऐसी बातें भी रिश्ते में मजबूती लेकर आती है।
बाहर घूमने जाएं
छह महीने में एक बार अपने शहर से दूर किसी दूसरे जगह जरूर घूमने जाएं। वहां जाकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम गुजारें। सफर भी रिश्ते को मजबूत करने का काम करता है।
फिजिकल इंटीमेसी बढ़ाएं
कई बार पार्टनर्स का स्पर्श ही रिश्तों में आई दरार को पाटने में कारगर साबित होता है। बेड पर जाने के बाद एक दूसरे के साथ कडलिंग करना ना भूलें। ऐसा करना शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज करता है, जो प्यार बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: LOVE का मतलब क्या है? जगदगुरु राम भद्राचार्य ने बताया
