Indian Wedding Rituals: भारतीय शादी में कुछ रस्म थोड़े वियर्ड होते हैं, लेकिन इसमें अपनापन, मस्ती और इमोशन छुपा होता है। कुछ हमारी संस्कृति से जुड़ा है तो कुछ सिर्फ शादी के माहौल को लाइट करने के लिए निभाई जाती है। 

Indian Wedding Traditions: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। हिंदू रीति-रिवाजों से होने वाली शादियों में केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि हंसी-ठिठोली और मजेदार रस्में भी शामिल होती हैं। जूता चुराई से लेकर दूध में अंगूठी ढूंढने तक, यहां कई अनोखी रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें से 6 खास रस्मों का जिक्र हम यहां कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जूता छुपाई

यह सबसे मजेदार रस्मों में से एक होती है। जब दूल्हा मंडप में आता है और अपने जूते उतारता है, तो दुल्हन की बहनें और सहेलियां उसे चुरा लेती हैं। बाद में जूते लौटाने के बदले में पैसे या गिफ्ट की डिमांड होती है। यह रस्म हंसी-मजाक और नोक-झोंक से भरी होती है।

2. दुल्हन का अंगूठा छूने का रस्म

शादी के मंडप में एक रस्म निभाई जाती है जिसे अंगूठा छूने का रस्म कहा जाता है। दूल्हा अपनी दुल्हन के अंगूठा को छूता है और कुछ मंत्र पढ़े जाते हैं। हालांकि यह रस्म बिहार और यूपी की शादियों में ज्यादा देखने को मिलता है।

3. दुल्हन करती है दिनभर उपवास

शादी होने तक दुल्हन को उपवास करना होता है। दुल्हन के माता-पिता भी बेटी की शादी तक उपवास पर रहते हैं। कन्यादान के बाद ही वो कुछ चीजें ग्रहण करते हैं। वहीं दुल्हन की शादी होने के बाद दूल्हा अपने हाथों से उसे खिलाता है।

4. गृह प्रवेश

जब दुल्हन पहली बार ससुराल आती है, तो दरवाजे पर कलश को पैर से गिराकर प्रवेश करवाया जाता है। यह संकेत करता है कि लक्ष्मी घर में आई हैं और वो समृद्धि लेकर आई हैं। इसके साथ दुल्हन को बांस से बनी टोकरी में चलकर पूजा रूम तक जाना होता है। ये रस्म भी बिहार में निभाई जाती है।

5. चावल चुनने या दूध में अंगूठी ढूंढने की रस्म

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को एक कटोरी में दूध या चावल में अंगूठी डालकर उसे ढूंढने को कहा जाता है। यह रस्म दंपति के बीच समझ और सामंजस्य को दिखाती है और यह देखना भी दिलचस्प होता है कि कौन जीतता है।

6.मुंह दिखाई रस्म

शादी के बाद दुल्हन की मुंह दिखाई रस्म होती है। फैमिली, दोस्त और पड़ोसी दुल्हन का घूंघट उठाकर उसका चेहरा देखते हैं। बदले में उसे गिफ्ट या फिर पैसे देकर आशीर्वाद दिया जाता है।