इंसान किस तरह शैतान बनता जा रहा है ये खबर उसकी बानगी है। कर्नाटक में एक शख्स ने अपनी पत्नी का गला काट दिया और उसका खून पी गया। पूरी कहानी रोंगटे खड़े कर देगी।

रिलेशनशिप डेस्क. शक इंसान को कहीं का नहीं छोड़ता है..वो इसमें अंधा होकर कुछ ऐसा कर बैठता है कि शैतान भी उसके आगे फेल हो जाए। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से रोंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी सामने आई है। जहां एक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगा कि उसका दोस्त उसकी पत्नी के साथ अफेयर में हैं। इसके बाद वो वैपायर बन गया। दोस्त का गला रेतकर खून को पी गया। हालांकि इंसान के रूप में मौजूद इस शैतान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनडीटीवी में छपी खबर की मानें तो आरोपी विजय का दोस्त मारेश का उसके घर आना जाना था। विजय को लगता था कि उसका उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। 19 जून को विजय मारेश को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद मारेश से उसकी पत्नी के साथ अफेयर के बारे में पूछा। बात धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। दोनों के बीच बहस बढ़ गई और गुस्से में विजय ने कथित तौर पर धारदार हथियार से मारेश का गला रेत दिया। इसके बाद उसका खून पीने लगा। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया।जिसमें आरोपी खून पीता हुआ नजर आ रहा है।

पुलिस के सामने आया वारदात का वीडियो

हालांकि मारेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर विजय को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मारेश लेटा हुआ है और उसके गले से खून बह रहा है जिसे विजय पी रहा है। इतना ही नहीं वो उसे मुक्का मारते और थप्पड़ मारते भी नजर आ रहा है।

कितना भयावह होगा सीन

वाकई शक इंसान को हैवान बना देता है। कई बार हम सब के साथ यह होता है कि हम बिना सच्चाई जानें अपने होश खो देते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में संभलने की जरूरत होती है। अगर आपको अपने पार्टनर पर शक है तो शांति से काम लें और उससे बात करें और सच्चाई जानने की कोशिश करें। अगर आपका शक सही साबित होता है तो उससे तलाक लेकर अलग हो सकते हैं। गुस्से में किसी की जिंदगी तबाह करने का अधिकार आपके पास नहीं हैं।

और पढ़ें:

शादीशुदा मर्दों को क्यों पॉटी में लगता है सबसे ज्यादा वक्त? 3 कारण जान चौंक जाएंगे आप

यहां अपनी ही शादी में आए पराए मर्दों को KISS करती है दुल्हन