MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • PHOTOS: 'मिशन चंद्रयान'की आयरन लेडी ऋतु करिधाल के बारे में जानें Unknown Fact, हर महिला के लिए हैं प्रेरणा

PHOTOS: 'मिशन चंद्रयान'की आयरन लेडी ऋतु करिधाल के बारे में जानें Unknown Fact, हर महिला के लिए हैं प्रेरणा

13 अप्रैल 1975 को लखनऊ के एक घर में किलकारी गूंजी और वो अंतरिक्ष तक पहुंच गई। बात ऋतु करिधाल की हो रही है जो आज एक पत्नी, मां के साथ-साथ 'रॉकेट वूमन'हैं। वो हर एक महिला के लिए प्रेरणा बन गई हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में अनसुनी बातें।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Jul 14 2023, 10:33 AM IST| Updated : Jul 14 2023, 10:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Google

अच्छी डाइट और फिटनेस पर फोकस

48 साल की ऋतु करिधाल ((ritu karidhal) 'मिशन चंद्रयान 3'(Mission chandrayaan 3) की मिशन डायरेक्टर हैं। इससे पहले करिधाल मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं। कभी ना हार मानने वाली ऋतु करिधाल एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीती हैं। अच्छी डाइट के साथ-साथ वो अपने फिटनेस पर भी ध्यान देती हैं।

27
Image Credit : google

फैमिली सपोर्ट से आगे बढ़ीं

दो बच्चों की मां बताती हैं कि फैमिली सपोर्ट के बिना सफलता हासिल करना मुश्किल भरा होता है। उनकी जिंदगी में माता-पिता के साथ-साथ पति का भी पूरा सपोर्ट मिला। उन्होंने बताया कि मां बनना सबसे सुखद एहसास होता है। उनके बच्चे उनका सपोर्ट सिस्टम हैं।

37
Image Credit : google

प्रेग्नेंसी में भी इसरो के लिए काम करती थी

ऋतु करिधाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो प्रेंग्नेंट हुई और छुट्टी पर चली गई तो भी घर से काम करती थीं। प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय करते हुए वो अपने अंतरिक्ष मिशन में लगी रहीं। इसमें उनका पूरा साथ पति ने दिया। उनके पति अविनाश श्रीवास्तव उनके हर कदम पर साथ खड़े रहें।

47
Image Credit : google

बच्चों को देती हैं पूरा टाइम

इसरो की वैज्ञानिक के दो बच्चे आदित्य और अनीशा है। मां के साथ-साथ ऋतु करिधाल अपने दोनों बच्चों की टीचर भी हैं। वो उन्हें स्पेस के बारे में जानकारी देती हैं। साइंस से उन्हें जोड़ती है। रॉकेट वूमन का कहना है कि सही मार्गदर्शन और कभी भी हार नहीं मानने वाले लोग ही आगे बढ़ते हैं।

57
Image Credit : google

मेहनत के बदौलत पाई जा सकती है मंजिल

ऋतु करिधाल बचपन से ही ऊंची उड़ान भरना चाहती थीं और यही कारण था कि उनकी कामयाबी ने दुनिया भर में उनका नाम रोशन किया। उनका कहना है कि कामयाबी के लिए दिन रात मेहनत करी होगी। जीवन में कई बार मुश्किल दौर आएंगे। लेकिन सफलता से सारी थकान दूर हो जाएगी।

67
Image Credit : Google

गणित से जुड़ी लिखा करती थी कविताएं

ऋतु करिधाल का जन्म मीडिल क्लास फैमिली में हुआ था। दो भाई और एक बहन के साथ उनकी परवरिश हुई। पढ़ने में बचपन से वो तेज थी और साइंस से खासा लगाव था। बताया जाता है कि वो छत पर बैठकर अंतरिक्ष के बारे में किताबे पढ़ा करती थी और तारों को निहारती थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें गणित से बहुत प्यार था। वो कहती है कि मैं अक्सर गणित से जुड़ी कविताएं लिखा करती थी और कल्पना करती थी कि मैं खुद को संख्याओं से घिरी हुई हूं।

77
Image Credit : Google

सुबह 4 बजे तक करती थी काम

मार्स ऑर्बिटर मिशन के लॉन्च से 10 महीने पहले उनका शेड्यूल काफी बिजी थी। वो घर से ऑफिस आती जाती थी। फैमिली का ख्याल रखने के साथ-साथ वो इस मिशन के लिए काम करती थी। वो बताती हैं कि बच्चों का होमवर्क कराने और घर का काम खत्म करने के बाद वो मिशन को लेकर तैयारी करती थी। आधी रात से सुबह 4 बजे तक काम करती थीं।

और पढ़ें:

Sawan Shivratri: कंगना रनौत की 12 साड़ी लुक्स को करें रिक्रिएट

बोंग ब्यूटी की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे नुसरत जहां के ये 10 लुक

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved