Parenting Advice: बचपन और किशोरावस्था के बीच का वक्त बच्चों के मन में कई सवाल और बदलाव लेकर आता है। ऐसे में पैरेंट्स को कुछ जरूरी सवाल पूछने चाहिए ताकि बच्चों से बॉन्डिंग और भरोसा गहरा हो सके। जानिए ऐसे 6 जरूरी सवाल। 

Puberty Guide: जब बच्चा बड़ा होने लगता है यानी प्यूबर्टी (किशोरावस्था) करीब आती है, तो उसके शरीर और सोच में बहुत बदलाव आने लगते हैं। लेकिन इन बदलावों से पहले का समय बहुत खास होता है। इस दौरान बच्चे अभी भी मासूम होते हैं और उनके मन में कई सवाल होते हैं। अगर माता-पिता सही समय पर उनसे कुछ जरूरी बातें करें, तो बच्चे इन बदलावों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और खुद पर भरोसा करना सीखते हैं। यहां 6 जरूरी सवाल दिए गए हैं जो आप अपने बच्चे से प्यूबर्टी शुरू होने से पहले पूछ सकते हैं।

तुम्हारे लिए एक अच्छा दोस्त कैसा होता है?

ये सवाल आपके बच्चे की सोच बताता है कि वो दोस्ती में क्या चाहता है, जैसे भरोसा, मदद या मस्ती। इससे आपको समझ आता है कि, वो रिश्तों में कैसा व्यवहार करता है और कैसे दोस्त चुनता है। आप ये भी समझ सकते हैं कि बच्चा कहीं ज्यादा भावुक तो नहीं हैं, या वह आसानी से किसी के कहने में आ जाता है। समय रहते ये बातें जानना बच्चों को मजबूत और हेल्दी रिलेशन बनाने में मदद करता है।

तुम्हारे लिए एक अच्छा इंसान कौन होता है?

बच्चे अक्सर उन लोगों को पसंद करते हैं, जिन्हें वो टीवी या स्कूल में देखते हैं। ये जानना जरूरी है कि वो किसे रोल मॉडल मानते हैं और क्यों। इससे आपको पता चलेगा कि वो कौन से गुण पसंद करते हैं, जैसे ईमानदारी, दया या मजाकिया स्वभाव।

तुम्हें अपने बारे में सबसे खास क्या लगता है?

प्यूबर्टी के आने से पहले बच्चे खुद की तुलना दूसरों से करने लगते हैं, जिससे आत्म-सम्मान प्रभावित हो सकता है। इस सवाल के जरिए उन्हें खुद पर गर्व करना सिखाया जा सकता है। चाहे वो कोई टैलेंट हो, कोई अजीब आदत या फिर कोई मजेदार सोच- यह सब चीजें उनकी पहचान का हिस्सा हैं। जब उन्हें बताया जाए कि उनकी ये खासियतें ही उन्हें अनोखा बनाती हैं, तो वह सोशल प्रेशर में भी खुद को खोने नहीं देते।

क्या कभी कोई जगह या इंसान तुम्हें अजीब या असहज लगा है?

बच्चे कई बार कुछ गलत महसूस करते हैं, लेकिन कह नहीं पाते। उनसे खुलकर पूछें कि क्या उन्होंने कभी ऐसा कुछ महसूस किया है। इससे वे जान पाएंगे कि वो आपसे हर बात शेयर कर सकते हैं।

बचपन की कौन सी चीज तुम्हें हमेशा याद रहेगी?

बच्चों को उनकी अच्छी यादें याद दिलाएं , जैसे दादी की कहानी, पार्क में खेलना या स्कूल का फेवरेट टीचर। ये यादें उन्हें इमोशनल रूप से मजबूत बनाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Parent Mistakes: ये 8 कारण जो बताते हैं कि माता-पिता को बच्चों के सामने नहीं झगड़ना चाहिए

क्या तुम्हें बड़ा होने में कोई डर या चिंता लगती है?

बच्चों से पूछें कि क्या उन्हें शरीर के बदलाव, नए स्कूल या दोस्ती को लेकर कोई डर है। अगर हां, तो उन्हें समझाएं कि ये सब सामान्य है और आप हमेशा उनके साथ हैं।

प्यूबर्टी क्या है ? (What IS Puberty)

प्यूबर्टी यानी यौवनारंभ वह समय होता है जब बच्चा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बड़ा होने लगता है। इस दौरान शरीर में कुछ बड़े बदलाव होते हैं, जैसे लड़कों में मूंछ-दाढ़ी आना, आवाज भारी होना और लड़कियों में पीरियड्स शुरू होना, शरीर के अंगों का विकसित होना आदि।

और पढ़ें: बच्चों को सुलाते वक्त पैरेंट्स करते हैं ये 6 गलतियां, बच्चे के ब्रेन पर होता है असर

प्यूबर्टी की उम्र कितनी होती है?

लड़कियों में प्यूबर्टी के लक्षण आमतौर पर 8 से 13 साल की उम्र के बीच दिखाई देने लगते हैं, जबकि लड़कों में यह प्रक्रिया 9 से 14 साल की उम्र के बीच शुरू होती है।