- Home
- Lifestyle
- Relationship
- 1st मुलाकात में बनाया मैनेजर, 6 साल तक चला लव गेम, ऐसे हुई रोहित शर्मा और रितिका की शादी
1st मुलाकात में बनाया मैनेजर, 6 साल तक चला लव गेम, ऐसे हुई रोहित शर्मा और रितिका की शादी
Rohit sharma love story:तूफानी बल्लेबाजी और सादगी भरी जिंदगी जीने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर स्टार बल्लेबाज की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं।

युवराज सिंह की राखी बहन है रीतिका
रीतिका और रोहित शर्मा के मुलाकात युवराज सिंह के जरिए हुई थी। रीतिका पूर्व क्रिकेटर की राखी बहन थी। साल 2008 में ब्रांड शूटिंग के दौरान रोहित और रितिका सजदेह की मुलाकात हुई। वो इस इवेंट को मैनेज कर रही थी।

रोहित ने रितिका को बनाया मैनेजर
इसके बाद रोहित शर्मा ने रितिका को अपना मैनेजर बना लिया। दोनों के मुलाकात का दौर चल पड़ा। दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे इतना गहरा हो गया कि वो प्यार में बदल गया।
6 साल तक दोनों ने किया डेट
करीब 6 साल तक रोहित और रितिका एक दूसरे के साथ डेट किए। इसके बाद शादी करने का फैसला लिए। एक दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद शादी करने से उनकी गृहस्थी भी काफी खुशहाल है।
क्रिकेट मैदान में किया प्रपोज
28 अप्रैल को रोहित ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। स्टार बल्लेबाज ने इस मैदान को इसलिए चुना क्योंकि उन्होंने इस स्टेडियम से ही क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गए
13 दिसंबर 2015 को रितिका हमेशा के लिए रोहित शर्मा की हो गईं।कपल के दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है। 15 नवंबर, 2024 को एक बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम अहान है। एक मां और पत्नी के अलावा रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हैं।
प्यार में समर्पण जरूरी
रोहिता और रितिका एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। एक दूसरे के लिए दोनों के दिल में सम्मान हैं। हर कपल को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

