MI vs LSG: लखनऊ के मयंक यादव ने आईपीएल 2025 में वापसी कर ली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने धारदार गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली। 

Mayank Yadav Comeback: आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में सबसे बड़ी हाइलाइट्स बात ये रही, कि मयंक यादव की वापसी हो चुकी है। पंत ने टॉस के समय जब प्लेइंग 11 का ऐलान किया, तब बताया कि मयंक टीम में आ चुके हैं और आज का मुकाबला खेलेंगे। मयंक लंबे समय से बैक इंजरी के चलते मैदान से बाहर चल रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

MI के खिलाफ LSG की प्लेइंग 11 में शार्दूल ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह रफ्तार एक्सप्रेस मयंक यादव को मौका दिया गया। स्पीड गन के जैसे ही टीम में आने की खबर मिली, वैसे ही लखनऊ वाले फैंस का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया। मयंक ने वापसी करते ही अपनी गेंदबाजी का कहर दिखाया। उन्होंने मुंबई के इनफॉर्म बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। रोहित और मयंक के बैटल ने क्रिकेट फैंस का दिन बना दिया।

मयंक यादव ने वापसी करते ही दिखाई धारदार गेंदबाजी

दरअसल, मुंबई इंडियंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन आए। पारी की शुरुआत तो पहले ओवर से ही विस्फोटक हुई। लेकिन, यह ज्यादा देर नहीं चली और तीसरे ओवर में हिटमैन का विकेट गिर गया। लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वापसी धमाकेदार की और अच्छी लय में चल रहे शर्मा जी को बाहर का रास्ता दिखा दिया और अपने फैंस को झूमने को मौका दिया।

Scroll to load tweet…

रोहित शर्मा और मयंक यादव के बीच हुई रोमांचक भिड़ंत

मयंक यादव और रोहित शर्मा के बीच हुए रोमांचक भिड़ंत की बात करें, तो तीसरे ओवर में मयंक गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद लाइन से बाहर जा रही थी, जिसे अंपायर ने वाइड गेंद करार दी। उसके बाद पहली और दूसरी गेंद पर रोहित ने तेवर दिखाए। उन्होंने दोनों बॉल को स्टेपआउट करके फैंस के बीच पहुंचा दिया। हालांकि, तीसरे और चौथी गेंद डॉट हुई। जिसके बाद मयंक ने धारदार वापसी की और पांचवीं बॉल पर रोहित को डग आउट में भेज दिया। ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई स्लो गेंद पर रोहित ने डीप प्वाइंट की ओर खेलने का प्रयास किया। लेकिन, गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और सीधे शॉट थर्ड मैन पर खड़े प्रिंस यादव के हाथों में चली गई। इस तरह से रोहित की पारी का अंत हो गया।