सार
why Carnal Desire low in mens: पुरुषों में सेक्स की चाहत धीरे-धीरे कम हो रही है। जिसकी वजह से उनका रिलेशनशिप पर असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
Low Sex Desire Reason: शारीरिक संबंध पति-पत्नी के रिश्ते की नींव होती है। वो उन्हें एक दूसरे के करीब रखता है। लेकिन जब इसमें कमी आने लगती है तो फिर गृहस्थी से रोमांस गायब हो जाता है। पार्टनर में से कई बार किसी एक को सेक्स करना ऊबाउ और बोरिंग लगने लगता है। ज्यादातर महिलाओं में ऐसा देखा गया है। लेकिन आज के दौर में पुरुषों के अंदर भी सेक्स डिजायर कम हो रहा है।
पुरुषों में सेक्स डिजायर के कमी के लक्षण (Symptoms of lack of sex desire in men)
यौन गतिविधियों में कमी, इरेक्शन को पाने और बनाने में कठिनाई आने लगे और सेक्स के प्रति बेरुखाई दिखे तो यह दिखाता है कि वो अंदर से रोमांस को खो रहे हैं। लो सेक्स डिजायर के पीछे कई वजह होती है। लेकिन इसे छुपाने की बजाय पार्टनर से बात करनी जरूरी है। क्योंकि सामने वाला आपसे पहले जैसा ही उम्मीद कर रहा होता है। अगर आप उसे बताएंगे नहीं तो वो आपको बेरुख समझने लगती है। तो चलिए जानते हैं सबसे पहले की पुरुषों में सेक्स डिजायर क्यों कम हो रहा है।
- क्यों पुरुष के अंदर पार्टनर के साथ फिजिकल होने की भावना कम होने लगती है?
- पार्टनर के साथ वो सेटिस्फेक्शन नहीं मिल रहा है जिसे वो अनुभव करना चाहते हैं।
- यौन कल्पनाओं और विचारों में अनुभव नहीं करना।
- पार्टनर के साथ तनाव और अनबन
- सेक्स के दौरान पार्टनर का सपोर्ट नहीं मिलना।
- अत्यधिक पोर्न देखने की आदत
- रूटीन और बोरियत
इसे भी पढ़ें:Divorce Dance: तलाक के बाद डांस कर मनाई खुशी, पाकिस्तानी महिला ने समाज को दिया करारा जवाब
शारीरिक वजह से भी पुरुष के अंदर सेक्स की इच्छा कम हो रही है
- टेस्टोस्टेरोन का लेबल कम होने से भी पुरुष ज्यादा रोमांचित नहीं हो पा रहे हैं।
- काम का दबाव ज्यादा और कम नहीं।
- डायबिटीज, हाईबीपी, मोटापा, थायरॉइड की वजह और जो दवाएं वो ले रहे हैं उसकी वजह से भी सेक्स की इच्छा मरने लगती है।
- शराब और धूम्रपान टेस्टोस्टेरोन और ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है।
कैसे सुधारें बढ़ाएं सेक्स डिजायर (How to improve and increase sex desire)
- पार्टनर के साथ रिश्ता रोमांटिक रखें। उनके साथ डेट पर जाएं, एक दूसरे के साथ फोर प्ले करें। एक ही पोजिशन से बोर हो रहे हैं तो पार्टनर के साथ बात करके नया कुछ ट्राई करें।
- टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने और स्टैमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करें और तनाव से दूर रहें। हेल्दी डाइट लें।
- अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है। इरेक्शन होने में दिक्कत हो रही है तो फिर डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें:लेस्बियन हूं..पर मर्द से हो गया है प्यार, क्या सेक्शुएलिटी बदल सकती है?