महाराष्ट्र के पुणे में पीरियड का ब्लड इस्तेमाल कर काला जादू करने वाले 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बहू ने आरोप लगाए हैं कि उसके पीरियड का खून अघोरी पूजा के लिए जबदस्ती लिया और उसे 50 हजार में ससुरालवालों ने बेचा।

रिलेशनशिप डेस्क. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां 7 मार्च यानी मंगलवार को एक महिला ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। 27 साल की महिला ने ‘अघोरी पूजा’ (Aghori Pooja) करने के लिए उसका पीरियड ब्लड जबरदस्ती इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि एक शख्स और उसके माता-पिता समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 27 साल की पत्नी को काला जादू करके परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उसके पीरियड ब्लड का इस्तेमाल भी शामिल है।अधिकारी ने कहा कि महिला के अनुसार, बीड में 2019 में उसकी शादी के बाद से उसे इस तरह की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

पीरियड का खून 50,000 रुपये में बेचा

मामला साल 2022 से जुड़ा है। विश्ववंतवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि साल 2022 में आरोपी ने एक बोतल में पत्नी का मासिक धर्म का खून लिया, क्योंकि उनमें से एक (जीजा) को किसी महिला से खून के बदले 50,000 रुपये लेने थे, जिसकी कोई संतान नहीं है।

इसके तहत दर्ज हुआ मामला

भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 354 (छेड़छाड़), 498 (आपराधिक इरादे से बहला फुसला कर ले जाना या हिरासत में लेना) के तहत उसके पति, उसके ससुराल वालों, देवर और भतीजे सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।अधिकारी ने कहा कि चूंकि अपराध बीड में हुआ था, इसलिए मामले को आगे की जांच के लिए वहां की पुलिस को सौंप दिया गया है।

मानव और पशु हड्डी पाउडर खाने को मजबूर किया गया

बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जहां पर उसने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसमें उसने कहा था कि ससुरालवालों ने बच्चे के लिए अघोरी पूजा कराई। इस दौरान उसे मानव और पशु हड्डी पाउडर खाने को मजबूर किया गया था।

और पढ़ें:

बासी रोटी का स्किन पर दिखेगा कमाल, ऐसे बनाए फेसपैक, 3 बार लगाने से ही खिल उठेगा चेहरा

क्या एनल सेक्स से हो सकते हैं प्रेग्नेंट? हेल्थ एक्सपर्ट ने बताई हैरान करने वाली बात