नींद से जगने के बाद अक्सर कुछ चीजें भूल जाते हैं। लेकिन एक महिला के साथ तो कुछ अजीब ही हुआ। उसकी पूरी मेमोरी गायब हो गई। ना उसे पति याद रहा और ना ही छह साल की बेटी। हाल ही में महिला ने मेमोरी वापस आने पर पूरी कहानी सोशल मीडिया पर बयां की है।

रिलेशनशिप डेस्क. 32 साल की महिला जब जागी तो उसकी पूरी दुनिया बदली हुई थी। ना तो उसे अपनी छोटी बच्ची के बारे में याद था और ना ही पति के बारे में। वो अपनी पिछली जिंदगी को पूरी तरह भूल गई थी। हाल ही में जब उसकी मेमोरी वापस आई तो उसने सोशल मीडिया पर अपनी मेमोरी लॉस होने की पूरी कहानी बताई। जिसे सुनकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वो इसे काफी फिल्मी बता रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेश पिल्ले (Nesh Pillay) कनाडा के टोरंटों की रहने वाली हैं। उन्होंने टिक टॉक और इंस्टाग्राम पर अपनी मेमोरी लॉस की स्टोरी शेयर की है। जिसे 30 लाख से ज्यादा बार लोगों ने टिकटॉक पर देखा है। नेश बताती हैं कि अक्टूबर 2022 में वो सबकुछ भूल गई थीं। वो अपनी छह साल की बेटी और पति जोहान्स जैकोप को भी नहीं पहचान पा रही थी। इतना ही नहीं वो कभी-कभी अपने पति जैकोप को नौकर या टैक्सी ड्राइवर समझ लेती थीं।

पति से हुआ दोबारा प्यार, हुई दोबारा शादी

उन्होंने बताया कि उनके पति ने इस मुश्किल वक्त में काफी ख्याल रखा। मेमोरी लॉस के दौरान उन्हें जैकोप से प्यार हो गया। उन्होंने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और 20 जनवरी को हमने एक बार फिर से शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत की। हाल ही में नेश की मेमोरी वापस आई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब नेश की याददाश्त चली गई। साल 2019 में भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। 6 महीने बाद फिर से उनकी मेमोरी लौट आई थी।

View post on Instagram

9 साल की उम्र में लगी थी चोट

नेश बताती हैं कि एक दिन वो नींद से उठी और कुछ अलग महसूस हुआ। उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा था। जिसके बाद वो डॉक्टर के पास गई। तब डॉक्टर ने बताया कि शायद सिरपर चोट लगने की वजह से मेमोरी चली गई। नेश बताती हैं कि जब वो 9 साल की थी तब उनका एक एक्सीडेंट हुआ ता। जिसकी वजह से दिमाग पर चोट आई थी।

इलाज का दौर जारी है

जिसकी वजह से वो अपने पास्ट लाइफ का एक बड़ा हिस्सा भूल गई थी। हालांकि उन्हें कभी-कभी मेमोरी वापस आ जाती है। नेश की हालत कभी-कभी इतनी खराब हो जाती है कि उन्हें बताना होता है कि वो कौन हैं। उनका इलाज अभी चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें तनाव और शराब से दूर रहने के लिए कहा है। उन्हें उल्टी और सिरदर्द की भी शिकायत होती है।

View post on Instagram

फैमिली ने दिया पूरा साथ

वहीं, सोशल मीडिया पर लोग नेश की कहानी को फिल्मी बता रहे हैं। जबकि नेश का कहना है कि उनकी जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिला। पति दिन रात केयर करते हैं। डॉक्टर मुझे ठीक करने में लगे हुए हैं। आज मेरी मेमोरी वापस इन लोगों की बदौलत ही आई है।

और पढ़ें:

किसने की थी धरती पर पहली शादी, विवाह के नियम के पीछे किसका रहा योगदान, आइए जानते हैं यहां

धर्म की दीवार गिराकर की मोहब्बत और शादी, लेकिन पति के धोखे से पत्नी का हुआ बुरा हाल, लगा रही थाने के चक्कर