Delhi Navratri Pandal: नवरात्रि का त्यौहार शुरु होने वाला है, इस त्यौहार में न सिर्फ पूजा-पाठ होता है, बल्कि दुर्गा पंडाल भी सजते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर रहते हैं और दुर्गा पंडाल विजिट करना चाहते हैं, तो आज हम कुछ भव्य पंडालों के बारे में बताएंगे।

नवरात्रि का पर्व पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में बहुत से लोग नौकरी करने और पढ़ाई के सिलसिले में बहुत से दिल्ली रहते हैं। बंगाल, गुजरात के अलावा भारत की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दुर्गा पूजा की रौनक कुछ और ही होती है। यहां के पंडाल न सिर्फ धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि कला, संस्कृति और भव्य सजावट के लिए पूरे देश में मशहूर है। अगर आप नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ शानदार डेकोर और बंगाली कल्चर का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो ये दिल्ली-एनसीआर के कुछ खास पंडाल आपके लिए बेहतरीन प्लेस हो सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कालीबाड़ी मंदिर, करोल बाग

View post on Instagram

दिल्ली की सबसे पुरानी और मशहूर जगहों में से एक है करोल बाग का कालीबाड़ी मंदिर। यहां दुर्गा पूजा का आयोजन दशकों से होता आ रहा है और हर साल यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। कालीबाड़ी मंदिर की खासियत की बात करें तो यहां पूजा की रस्में पारंपरिक बंगाली अंदाज में की जाती हैं। भव्य प्रतिमा, मंत्रोच्चारण और महालया के गीत भक्तों को आध्यात्मिक माहौल से जोड़ देते हैं। दिल्ली में बंगाली संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं, तो कालीबाड़ी मंदिर जरूर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: हाथी पर सवार होकर आएंगी देवी, ये शुभ या अशुभ?

सी.आर. पार्क दुर्गा पूजा

अगर दिल्ली में असली बंगाली कल्चर और दुर्गा पूजा का रंग देखना है तो ग्रेटर कैलाश के पास चित्तरंजन पार्क यानी सी.आर. पार्क जरूर जाएं। यहां कई सारे पंडाल लगते हैं, जिनमें भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत और बंगाली व्यंजनों की खुशबू हर किसी को अट्रैक्ट करती है। यहां की भव्यता को देखकर लगता है जैसे आप कोलकाता की दुर्गा पूजा में शामिल हो गए हों।

कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा

कश्मीरी गेट का दुर्गा पूजा पंडाल दिल्ली के सबसे पुराने पंडालों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना 1910 में हुई थी और तब से यह पूजा परंपरा लगातार चली आ रही है। यहां की प्रतिमा और पूजा की रस्में बेहद खास और भव्य होती है, जो सदियों से चली आ रही है। यहां का ऐतिहासिक महत्व और भव्य आयोजन इसे दिल्ली के सभी पंडालों में खास बनाता है।

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025 Date: 22 या 23 सितंबर, कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि?

द्वारका दुर्गा पूजा समिति

द्वारका का दुर्गा पूजा पंडाल पिछले कुछ सालों में बेहद लोकप्रिय हुआ है। यहां की भव्य और शानदार सजावट के साथ आधुनिक लाइटिंग और पारंपरिक थीम का सुंदर संगम देखने को मिलता है। बच्चों और युवाओं के लिए यहां कई सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अगर आपको ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों का मजा एक साथ लेना है, तो द्वारका दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का दर्शन करने जरूर जाएं।

ग्रेटर नोएडा दुर्गा पूजा

दिल्ली-एनसीआर से थोड़ा बाहर जाकर ग्रेटर नोएडा का दुर्गा पूजा पंडाल भी बहुत सुंदर और खूबसूरत लगता है। यहां की विशाल प्रतिमाएं, भव्य सजावट और अलग-अलग थीम पर पंडाल तैयार किए जाते हैं। यह जगह दिल्ली एनसीआर के उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो भीड़भाड़ से दूर शांति के साथ मां दुर्गा के दर्शन करना चाहते हैं।