Famous Indian Flower Valleys: भारत की 5 खूबसूरत फ्लावर वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स से लेकर सिक्किम की युमथांग वैली तक, इन जगहों पर रंग-बिरंगे फूल, हरियाली और शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।

भारत सिर्फ पहाड़ों, झीलों और ऐतिहासिक जगहों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी रंग-बिरंगी फ्लावर वैली के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। यहां मौजूद फूलों की घाटियां मानसून और गर्मियों के मौसम में ऐसी खूबसूरती बिखेरती हैं कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इन वैली में हजारों प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जो पहाड़ों और हरियाली के बीच किसी पेंटिंग जैसे नजारे बनाते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं और ऐसी जगहों की तलाश में हैं जहां प्रकृति का सबसे सुंदर रूप देखने को मिले, तो भारत की ये 5 फ्लावर वैली आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. फ्लावर वैली उत्तराखंड

उत्तराखंड की यह मशहूर फ्लावर वैली दुनिया की सबसे खूबसूरत घाटियों में गिनी जाती है। मानसून के दौरान यहां सैकड़ों रंगों के फूल खिलते हैं और पूरी घाटी रंगीन चादर जैसी दिखाई देती है। समुद्र तल से करीब 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह ट्रेकिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए भी काफी पसंद की जाती है। यहां आपको दुर्लभ हिमालयी फूलों की कई प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं।

2. युमथांग वैली

सिक्किम की युमथांग वैली को “वैली ऑफ फ्लावर्स ऑफ ईस्ट” भी कहा जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों और हरियाली के बीच खिलने वाले रंग-बिरंगे फूल इस जगह को स्वर्ग जैसा लुक देते हैं। खासतौर पर अप्रैल से जून के बीच यहां रोडोडेंड्रोन फूलों की खूबसूरती देखने लायक होती है। यह जगह परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है।

3. डजुको वैली

पूर्वोत्तर भारत की डजुको वैली अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ फूलों के लिए मशहूर है। मानसून के मौसम में यहां हर तरफ हरियाली और फूलों का नजारा दिखाई देता है। यह वैली ट्रेकर्स और एडवेंचर पसंद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। डजुको लिली नाम का खास फूल इसी क्षेत्र में पाया जाता है, जो इसकी पहचान माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- India Best Ropeways For Family Trip: ये है भारत की 5 खूबसूरत रोपवे राइड, समर वेकेशन में फैमिली को दें यूनिक एक्सपीरियंस

4. महाराष्ट्र की फ्लावर वैली

महाराष्ट्र का कास पठार “महाराष्ट्र की फ्लावर वैली” के नाम से प्रसिद्ध है। बारिश के मौसम में यहां जमीन पर रंग-बिरंगे जंगली फूलों की परत बिछ जाती है। यह जगह खासतौर पर उन लोगों को पसंद आती है जो अलग-अलग फूलों की प्रजातियों को करीब से देखना चाहते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता फोटोग्राफर्स को भी खूब आकर्षित करती है।

5. मुन्नार ब्लोसम पार्क

केरल का मुन्नार अपने चाय बागानों के साथ-साथ फूलों की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। ब्लॉसम पार्क में अलग-अलग रंगों और किस्मों के फूल पूरे माहौल को बेहद आकर्षक बना देते हैं। यहां घूमते हुए हरियाली, पहाड़ और फूलों का शानदार मेल देखने को मिलता है, जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाता है।

इसे भी पढ़ें- Best Monsoon Destinations India: रेन लवर्स के लिए बेस्ट लोकेशन, मानसून में दिखती हैं स्वर्ग जैसी खूबसूरत