Beautiful Villages in India: भारत के ये 5 खूबसूरत गांव प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और शांति का अनोखा अनुभव देते हैं। मावलिननोंग से गोकर्ण तक, हर जगह स्वर्ग जैसी लगती है-जिंदगी में एक बार जरूर घूमने जाएं।

भारत सिर्फ बड़े शहरों और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खूबसूरत और शांत गांवों के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। यहां के कुछ गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अनोखी संस्कृति और सादगी भरी जिंदगी के कारण किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते। अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो इन खास गांवों की यात्रा आपकी जिंदगी का यादगार अनुभव बन सकती है।

मावलिननोंग 

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में बसा मावलिननोंग गांव अपनी बेहतरीन साफ-सफाई के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां हर घर के बाहर बांस के डस्टबिन रखे होते हैं और पूरा गांव मिलकर स्वच्छता का ध्यान रखता है। यह गांव न सिर्फ साफ-सुथरा है बल्कि हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर है। यहां का “लिविंग रूट ब्रिज” और बांस से बना स्काईवॉक पर्यटकों के लिए खास आकर्षण हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत में छिपा है मिनी थाईलैंड, 99% लोगों को नहीं पता होगा जगह का नाम

कसोल 

हिमाचल प्रदेश की पार्वती वैली में स्थित कसोल एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है, जिसे “मिनी इजराइल” के नाम से भी जाना जाता है। यहां की ठंडी जलवायु, पार्वती नदी का कलकल बहता पानी और चारों ओर फैले पहाड़ इसे खास बनाते हैं। कसोल ट्रेकिंग और एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत है-यहां से खीरगंगा, तोष और मलाणा जैसे ट्रेक शुरू होते हैं। इसके अलावा, यहां के कैफे और लोकल फूड का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आता है। 

जिरो वैली 

जिरो वैली अपने धान के खेतों, पहाड़ों और अपातानी जनजाति की अनोखी कल्चर के लिए फेमस है। यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है और हर कोना नेचुरल ब्यूटी से भरा हुआ है। यह जगह फोटोग्राफी और नेचर लवर के लिए स्वर्ग जैसी है।

गोकर्ण 

गोकर्ण एक छोटा लेकिन बहुत खूबसूरत समुद्री गांव है, जो अपने शांत बीच और आध्यात्मिक माहौल के लिए जाना जाता है। यहां की कम भीड़-भाड़ और साफ-सुथरे समुद्र तट इसे गोवा से अलग और खास बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- National Parks for Wildlife Lovers: वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए बेस्ट नेशनल पार्क, गर्मियों में भी रहती है हवाओं में ठंडक

खिमसर थार 

रेगिस्तान के बीच बसा खिमसर गांव अपनी रेत के टीलों और ऐतिहासिक किले के लिए फेमस है। यहां का सनसेट और ऊंट सफारी एक्सपीरियंस इसे बेहद रोमांचक और यादगार बनाता है। यह गांव राजस्थान की असली कल्चर को करीब से दिखाता है।