International Destinations Under 1 lakh: बजट नहीं लेकिन विदेश घूमने जाना है, तो यहां हम आपके साथ शेयर करेंगे 8 ऐसे देशों के नाम जहां आप मात्र 1 लाख के बजट में अच्छे से घूम फिरकर आ सकते हैं। ये 8 देश न सिर्फ सुंदर हैं बल्कि टूरिस्ट के लिए सेफ भी।

Best Countries to Visit Under 1 Lakh: विदेश घूमने का सपना भला किसका नहीं रहता होगा, लेकिन महंगाई और ओवर बजट के चलते लोग फॉरेन ट्रिप का प्लान तो दूर वहां जाने के बारे में सोचते भी नहीं। लेकिन आपको बता दें कि आप कम से कम बजट में भी विदेश यात्रा करके आ सकते हैं। अगर आपके पास एक लाख का बजट है, तो आप इसमें आसानी फ्लाइट, स्टे, फूड और शॉपिंग कर सकते हैं। भारत के बाहर 8 ऐसे बड़े और मशहूर जगह हैं, जहां आप एक लाख के बजट में आसानी से घूम-फिर सकते हैं। चलिए तो देखते हैं इस 8 जगहों की लिस्ट में आपकी फेवरेट जगह शामिल है या नहीं।

जॉर्जिया

View post on Instagram

कॉकस पर्वतों से घिरा जॉर्जिया यूरोप का सबसे बजट-फ्रेंडली देश माना जाता है। यहां की राजधानी Tbilisi अपनी रंगीन गलियों, पुराने चर्चों और बेहतरीन वाइन के लिए फेमस है। भारतीय यात्रियों के लिए वीजा प्रोसेस आसान है और यहां का लोकल ट्रांसपोर्ट और खाना बहुत सस्ता पड़ता है। अप्रैल से अक्टूबर का समय यहां घूमने के लिए परफेक्ट सीजन माना जाता है।

ताइवान

ताइवान अपने नेशनल पार्क, नाइट मार्केट्स और स्काईलाइन व्यू के लिए फेमस है। यहां आप Taipei 101 देख सकते हैं, स्ट्रीट फूड ट्राई कर सकते हैं और सुंदर बीच एंजॉय कर सकते हैं। मार्च से मई और सितंबर से नवंबर के बीच यहां का मौसम साफ और सुहावना रहता है। खास बात यह है कि इंडिया से फ्लाइट और लोकल खर्च मिलाकर यह डेस्टिनेशन 1 लाख से कम में एक्सप्लोर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Winter Destinations India: ठंड के लिए 10 हिल स्टेशन की लिस्ट, जो यात्रा बनाएंगे यादगार

ओमान

अगर आप डेजर्ट सफारी, ब्लू बीच और माउंटेन व्यू का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो ओमान आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। इंडिया से मस्कट की फ्लाइट सस्ती है और यहां वीजा ऑन अराइवल भी मिलता है। अक्टूबर से अप्रैल के बीच का मौसम यहां घूमने के लिए बहुत अच्छा होता है। आप यहां डाइविंग और हेरिटेज साइट्स का मजा ले सकते हैं।

आर्मेनिया

आर्मेनिया को यूं ही “Hidden Gem of Europe” नहीं कहा जाता। Yerevan की पिंक बिल्डिंग्स, झीलें और चर्च आपको एक अलग ही अनुभव देंगी। यहां भारतीय यात्रियों के लिए खर्च बहुत कम है, और लोकल लोग भी बहुत फ्रेंडली हैं। अप्रैल से अक्टूबर के बीच का समय घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।

फिलीपींस

7000 से ज्यादा द्वीपों वाला फिलीपींस एडवेंचर लवर्स के लिए किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं। Palawan और Boracay जैसे आइलैंड्स अपनी नीली लहरों और डाइविंग स्पॉट्स के लिए फेमस है। अक्टूबर से मई के बीच यहां का मौसम ट्रैवल के लिए आइडियल है, और बजट में स्टे और खाना भी आसानी से मिल जाता है।

इसे भी पढ़ें- नोएडा जेवर एयरपोर्ट से कुछ ही घंटों की दूरी में हैं ये 5 प्लेस, कम समय में करें एक्सप्लोर

कतर

कतर की राजधानी Doha में आप म्यूजियम, डेजर्ट सफारी, और शॉपिंग का पूरा मजा ले सकते हैं। कई एयरलाइंस यहां के लिए सस्ती उड़ानें ऑफर करती हैं, और अक्टूबर से अप्रैल का समय घूमने के लिए सबसे सही टाइम है। कतर अब भारतीय यात्रियों के लिए एक ट्रेंडिंग बजट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है, जहां आप एक लाख के अंदर यहां घूम सकते हैं।

कजाकिस्तान

कजाकिस्तान अपने मॉडर्न सिटी, झीलों और माउंटेन व्यू के लिए जाना जाता है। Almaty का ग्रीन मार्केट और कोक टोबे व्यू पॉइंट आपको यूरोप जैसा अनुभव देंगे। अप्रैल से जून या सितंबर से अक्टूबर के बीच यहां का मौसम ठंडा और ट्रैवल के लिए परफेक्ट होता है। इंडियन पासपोर्ट होल्डर के लिए यहां का खर्च बहुत सस्ता है, तो आप बजट की टेंशन लिए बिना यहां घूम फिर सकते हैं।

ईस्टर्न यूरोप 

अगर आप एक ही ट्रिप में कई देशों को घूमना चाहते हैं, तो Eastern Europe का रूट सबसे बेस्ट है। हंगरी, रोमानिया, बुल्गारिया जैसे देश न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि वीजा और लोकल एक्सपेंस भी कम है। अप्रैल से नवंबर तक का समय यहां घूमने के लिए आइडियल टाइम है। आप 90 दिनों का Schengen Visa लेकर आसानी से कई देश कवर कर सकते हैं, एक से ज्यादा देश घूमेंगे तो बजट भी बढ़ेगा, इसलिए प्लान अपनी बजट के हिसाब से करें।