IMDB ने भारत के कुछ राज्यों पर भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया है, साथ ही बादल फटने और मानसून के कहर से कुछ शहरों और फेमस टूरिस्ट स्पॉट की हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है, इसलिए इन जगहों पर यात्रा के लिए प्रतिबंद लगा दिया गया है।

मानसून प्राकृतिक हरियाली की चादर ओढ़कर बहुत खूबसूरत लगती है। हर तरफ जहां देखो वहां हरियाली और सुंदरता दिखाई देती है। ऐसे में छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं या किसी धार्मिक यात्रा की तैयारी में हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भारत के कई हिस्से फिलहाल गंभीर प्राकृतिक आपदाओं और मौसम से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ देश राजनीतिक अस्थिरता या प्राकृतिक आपदा के कारण यात्रा के लिए असुरक्षित घोषित किए गए हैं। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इन हालात को देखते हुए नया ट्रैवल एडवाइजरी 2025 जारी की है, जिसमें बताया गया है कि किन स्थानों के लिए यात्रियों को यात्रा टालनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में इन जगहों के लिए न बनाएं ट्रेवल प्लान

1. हिमाचल प्रदेश – भारी बारिश और भूस्खलन का कहर

  • भीषण मानसून से राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
  • दर्जनों लोगों की मौत, लापता, सड़कें और पुल टूट चुके हैं।
  • अगले आदेश तक हिमाचल की यात्रा न करें, खासकर शिमला, कुल्लू, मनाली और किन्नौर में जानें की गलती पड़ सकती है भारी।

इसे भी पढ़ें- सावन में भीमाशंकर के दर्शन के साथ घूमें पुणे और लोनावला भी, IRCTC लाया है जबरदस्त ऑफर

2. अमरनाथ यात्रा, जम्मू-कश्मीर – यात्रा स्थगित

  • भारी बारिश और रास्तों में लैंडस्लाइड का खतरा।
  • अमरनाथ यात्रा को प्रशासन ने अस्थायी रूप से रोक दिया है।
  • जब तक प्रशासन से हरी झंडी न मिले, श्रद्धालु अभी के लिए अपनी यात्रा स्थगित रखें।

3. वाराणसी, उत्तर प्रदेश – गंगा का जलस्तर बढ़ा

  • गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, घाट जलमग्न हो चुके हैं।
  • बोटिंग पर रोक, घाटों तक जाना वर्तमान में खतरनाक है।
  • तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को घाटों से दूर रहने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

4. दार्जिलिंग व कुर्सियांग, पश्चिम बंगाल – लैंडस्लाइड और मौसम खराब

  • लगातार बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन, रास्ते बंद है।
  • मानसून में यहां की यात्रा से बचें, विशेष रूप से हिल स्टेशन ट्रैवल प्लान न करें।
  • विदेशों में कहां नहीं जाएं अभी

5. Reykjavik, Iceland – वोल्केनो ब्लास्ट का खतरा

  • राजधानी के पास हाल ही में बड़ा वोल्केनो ब्लास्ट हुआ है।
  • ब्लू लैगून जैसे टूरिस्ट स्पॉट बंद, कई शहरों से लोगों की निकासी।
  • आइसलैंड में ट्रेवल प्लान को पोस्टपोन करें और नई एडवाइजरी पर नजर बनाए रखें और उसके हिसाब से प्लान करें।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र की पांच जगह जहां मानसून में जाने से हो सकता है जान को खतरा

6. ईरान – क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा खतरा

  • ईरान-इजरायल तनाव के कारण हालत अस्थिर है।
  • भारतीय दूतावास एडवाइजरी के अनुसार फिलहाल के लिए गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह।
  • भारतीय नागरिक यहां के लिए अनावश्यक यात्रा से बचें, जरूरी यात्रा से पहले अपडेटेड सेफ्टी स्थिति देख लें।