महाबलेश्वर मानसून में हरियाली से भर जाता है, बॉलीवुड सितारे भी यहाँ आते हैं। 2-3 दिन की ट्रिप में वेन्ना लेक, लिंगमाला झरना, और आर्थर सीट पॉइंट घूमें।

महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वतों में बसा महाबलेश्वर सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि हरियाली का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। महाबलेश्वर मानसून में जब चारों ओर हरियाली छा जाती है, घाटियां बादलों में छिप जाती हैं और झरने झूम उठते हैं – यही वो वक्त होता है जब बॉलीवुड स्टार्स यहां पहुंच जाते हैं। शाहरुख खान, आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक कई सेलेब्स मानसून में महाबलेश्वर को शांति और रिलैक्सेशन के लिए चुनते हैं। अगर आप भी महाराष्ट्र या इसके आस पास से हैं, तो इस मानसून यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं, यहां एक बार चले गए, तो लगेगा इससे खूबसूरत और शांति कहीं और नहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाबलेश्वर जाने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं? (How many days is enough for Mahabaleshwar?)

  • 2 से 3 दिन महाबलेश्वर घूमने के लिए पर्याप्त हैं
  • 2 दिन में आप प्रमुख पॉइंट्स, झरनों और बाजार घूम सकते हैं
  • 3 दिन में पास के पंचगनी या प्रतापगढ़ किला भी जा सकते हैं
  • महाबलेश्वर घूमने का बेस्ट प्लान (2N/3D Itinerary)

इसे भी पढ़ें : केरल से भी सुंदर हो जाती है रेतीली राजस्थान का मंजर, मानसून में यहां जरूर जाएं

Day 1:

  • प्रस्थान पुणे/मुंबई से
  • दोपहर तक महाबलेश्वर पहुंचें
  • वेन्ना लेक में बोटिंग और मार्केट विज़िट
  • मॉनसून में कॉर्न और स्ट्रॉबेरी विथ क्रीम का मजा

Day 2:

  • एलिफेंट हेड पॉइंट
  • आर्थर सीट पॉइंट
  • लिंगमाला वॉटरफॉल
  • विल्सन पॉइंट (सनराइज/सनसेट के लिए)

Day 3:

  • प्रतापगढ़ फोर्ट ट्रिप (महाबलेश्वर से 21 km)
  • या पंचगनी की छोटी ट्रिप (Table Land, Mapro Garden)
  • शाम तक वापसी की तैयारी

इसे भी पढ़ें: Free Food In Train: इस ट्रेन में मिलता है मुसाफिरों को फ्री में खाना, 26 सालों से चल रहा है लंगर

महाबलेश्वर के 5 सबसे खूबसूरत आकर्षण स्पॉट (What are the 5 points of Mahabaleshwar?)

  • वेन्ना लेक – मानसून में बादलों के बीच बोटिंग का बेस्ट एक्सपीरियंस
  • लिंगमाला वॉटरफॉल – बारिश में झरना और हरियाली एक साथ देखने को मिलेगा
  • आर्थर सीट पॉइंट – घाटियों को देखने के लिए सबसे खूबसूरत जगह
  • एलिफेंट हेड पॉइंट – चट्टानों की अनोखी बनावट, बादलों से घिरा नज़ारा
  • विल्सन पॉइंट – सनराइज और सनसेट के लिए बेस्ट

महाबलेश्वर ट्रिप का खर्च कितना आएगा? (How much money is required for a Mahabaleshwar trip?)

  • खर्च का प्रकार अनुमानित राशि (3 दिन के लिए)
  • ट्रैवल (पुणे/मुंबई से) ₹1,000 – ₹3,000 (बस/कार से)
  • होटल स्टे ₹2,000 – ₹6,000 प्रति रात (बजट से लेकर 3 स्टार तक)
  • खाना-पीना ₹1,000 – ₹1,500 प्रति दिन
  • साइटसीइंग/टैक्सी ₹1,500 – ₹2,500 (लोकल साइट ट्रिप के लिए)
  • कुल अनुमानित खर्च ₹6,000 – ₹12,000 प्रति व्यक्ति