Devi Temple In Delhi Ncr: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अगर आप देवी दर्शन के लिए वैष्णो देवी नहीं जा पाए हैं, तो आप दिल्ली में रहकर यहां कि प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर जाकर मां के दर्शन कर सकते हैं।
Chaitra Navratri Delhi Devi Temples: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे थे लेकिन किसी कारणवश नहीं जा पाए, तो चिंता की कोई बात नहीं! दिल्ली में भी कुछ ऐसे प्रसिद्ध देवी मंदिर हैं, जहां दर्शन करके आप अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। दिल्ली में न सिर्फ एतिहासिक इमारतें हैं, बल्कि यहां मां दुर्गा के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ मां के दर्शन का लाभ ले सकते हैं। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आप यहां पहुंचे और मां के दर्शन का लाभ लें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

दिल्ली के 5 प्रसिद्ध देवी मंदिर

झंडेवालान मंदिर
- दिल्ली के सबसे प्राचीन और शक्तिशाली मंदिरों में से एक, झंडेवालान माता मंदिर झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।
- यहां मां आद्या कात्यायनी की मूर्ति स्थापित है और नवरात्रि में विशेष पूजा-अर्चना होती है।
- भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए यह मंदिर प्रसिद्ध है।
छत्तरपुर मंदिर
- दिल्ली का छत्तरपुर मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है।
- यहां मां कात्यायनी की पूजा की जाती है और खासतौर पर नवरात्रि में भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं।
- इस मंदिर में मार्बल से बना भव्य स्थापत्य देखने लायक है।
कालकाजी मंदिर

- दिल्ली के सबसे शक्तिशाली और चमत्कारी मंदिरों में गिना जाता है।
- यह मंदिर माँ कालका (काली माता) को समर्पित है, जिन्हें शक्ति का सबसे उग्र रूप माना जाता है।
- यहां विशेष रूप से नवरात्रि और अमावस्या के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
योगमाया मंदिर
- कुतुब मीनार के पास स्थित यह मंदिर मां योग माया को समर्पित है, जो भगवान कृष्ण की बहन मानी जाती हैं।
- यह मंदिर 5,000 साल पुराना है और पांडवों के काल से जुड़ा हुआ माना जाता है।
- यहां आने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है।
कामाख्या देवी मंदिर, वसंत कुंज

- गुवाहाटी, असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर की तर्ज पर बना यह मंदिर देवी दुर्गा के शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।
- यहां देवी मां कामाख्या की पूजा की जाती है, जो विशेष रूप से मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए जानी जाती हैं।
- मंदिर की शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा भक्तों को आकर्षित करती है।


