Netrani Island Scuba Diving: कर्नाटक का नेत्राणी आइलैंड भारत का अनोखा हार्ट शेप द्वीप माना जाता है। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, साफ समुद्री पानी और एडवेंचर एक्टिविटीज की वजह से यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है। अंडमान जैसी फील देने वाली यह जगह ट्रैवल लवर्स की नई पसंद बन रही है।
भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत द्वीप हैं, लेकिन बहुत कम लोग उस आइलैंड के बारे में जानते हैं जो आसमान से देखने पर दिल यानी हार्ट शेप जैसा दिखाई देता है। यह है कर्नाटक के तट पर स्थित Netrani Island, जिसे लोग “पिजन आइलैंड” के नाम से भी जानते हैं। अरब सागर के बीच बसा यह छोटा सा आइलैंड अपने क्रिस्टल क्लियर पानी, रंग-बिरंगी समुद्री दुनिया और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस हो रहा है। खास बात यह है कि यहां का एक्सपीरियंस कई लोगों को अंडमान और विदेशी डेस्टिनेशन की याद दिला देता है।

हार्ट शेप की वजह से सोशल मीडिया पर बढ़ी लोकप्रियता

नेत्राणी आइलैंड की सबसे खास बात इसका दिल जैसा आकार है। ड्रोन शॉट्स और एरियल व्यू में यह साफ तौर पर हार्ट शेप में नजर आता है, जिसकी वजह से यह ट्रैवल लवर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच काफी वायरल हो चुका है। समुद्र के नीले पानी के बीच यह आइलैंड किसी पोस्टकार्ड जैसा लगता है। यह आइलैंड मुख्य रूप से कर्नाटक के मुरुदेश्वर तट से करीब 18 से 20 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए बोट राइड का यूज किया जाता है। रास्ते में समुद्र का नजारा ट्रिप को और भी खास बना देता है।
स्कूबा डाइविंग के लिए बन चुका है फेवरेट स्पॉट
अगर आप समुद्र की दुनिया को करीब से देखना चाहते हैं तो नेत्राणी आइलैंड बेस्ट ऑप्शन है। यहां स्कूबा डाइविंग सबसे ज्यादा फेमस एक्टीविटी मानी जाती है। पानी के अंदर कलर फुल मछलियां, कोरल फॉर्मेशन और सी लाइफ देखने का अलग ही अनुभव मिलता है। यहां शुरुआती लोगों के लिए भी डाइविंग सेशन उपलब्ध होते हैं, जहां ट्रेंड गाइड के साथ समुद्र के भीतर जाने का मौका मिलता है। साफ पानी होने की वजह से अंडरवॉटर विजिबिलिटी भी बेहतर रहती है, जिससे एक्सपीरियंस और खास बन जाता है।
सिर्फ डाइविंग नहीं, यहां मिलती हैं कई एडवेंचर एक्टिविटीज

नेत्राणी आइलैंड केवल स्कूबा डाइविंग तक सीमित नहीं है। यहां स्नॉर्कलिंग, बोट राइडिंग, सी एक्सप्लोरेशन और फोटोग्राफी जैसी एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं। एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां पूरा दिन आसानी से बिता सकते हैं। कई ट्रैवलर सूर्योदय के समय बोट ट्रिप लेना पसंद करते हैं क्योंकि उस समय समुद्र का नजारा बेहद अट्रैक्टीव दिखाई देता है। समुद्री हवा और शांत माहौल इसे रिलैक्सिंग डेस्टिनेशन बना देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Budget Travel Mistakes: पहाड़ घूमने निकले थे, बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! इन 5 गलतियों से बढ़ता है ट्रैवल खर्च
घूमने का सही समय और ट्रिप प्लानिंग
नेत्राणी आइलैंड घूमने के लिए अक्टूबर से मई तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। मानसून के दौरान समुद्र में लहरें तेज होने की वजह से कई बार बोट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। अगर आप यहां जाने की योजना बना रहे हैं तो मुरुदेश्वर को बेस पॉइंट बना सकते हैं। वहां से बोट के जरिए आइलैंड तक पहुंचना आसान रहता है। एक दिन की ट्रिप में भी इस जगह को आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है।
क्यों बन रहा है नया ट्रेंडिंग ट्रैवल डेस्टिनेशन
जहां एक तरफ लोग अंडमान और विदेशी बीच डेस्टिनेशन की ओर जाते हैं, वहीं नेत्राणी आइलैंड धीरे-धीरे भारत के छिपे हुए ट्रैवल जेम के रूप में पहचान बना रहा है। हार्ट शेप लुक, साफ समुद्री पानी, स्कूबा डाइविंग और एडवेंचर एक्टिविटीज इसे खास बनाते हैं। अगर आप भी भीड़ से हटकर किसी अनोखी जगह की तलाश में हैं, तो यह आइलैंड आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- IRCTC Discover Bihar Tour: राजगीर से नालंदा तक घूम आएं मगध की धरती, सिर्फ 6 दिन में जानें कितना होगा पूरा खर्च
