IRCTC Discover Bihar Tour: राजगीर, नालंदा, बोधगया और वैशाली की ऐतिहासिक व आध्यात्मिक यात्रा अब IRCTC के 5 रात 6 दिन वाले “द लैंड ऑफ मगध” पैकेज से की जा सकती है। जानें यात्रा का पूरा रूट, घूमने की जगहें और 21,880 रुपये से शुरू होने वाला खर्च।
बिहार की धरती सिर्फ इतिहास नहीं बल्कि आध्यात्मिकता, संस्कृति और प्राचीन विरासत का भी खजाना मानी जाती है। अगर आप एक ऐसी यात्रा करना चाहते हैं जिसमें बौद्ध स्थलों की शांति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता एक साथ देखने को मिले, तो IRCTC का “द लैंड ऑफ मगध (EPH04)” पैकेज बेस्ट हो सकता है। यह 5 रात और 6 दिन का टूर है, जिसमें गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा और वैशाली जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इस पैकेज की शुरुआती कीमत 21,880 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है और टूर हर शनिवार को चलता चलता है।

बोधगया में मिलेगा आध्यात्मिक शांति

यात्रा की शुरुआत गया या पटना पहुंचने के बाद बोधगया से होती है। यहां पर्यटक महाबोधि मंदिर, पवित्र बोधि वृक्ष, थाई मठ, चीनी मंदिर, भूटान मठ और 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा देख सकते हैं। महाबोधि मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण जगह मानी जाती है। शाम के समय गया जाकर विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी के दर्शन भी कराए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Best Hill Escape Hapur: हापुड़ के पास हैं 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, समर वेकेशन में करें फैमिली ट्रिप प्लान
राजगीर की पहाड़ियों और शांति स्तूप का मिलेगा नजारा
तीसरे दिन यात्रा राजगीर की ओर बढ़ती है। यहां विश्व शांति स्तूप तक रोपवे से पहुंचने का एक्सपीरियंस काफी खास माना जाता है। इसके अलावा गृद्धकूट पहाड़ी भी दिखाई जाती है, जहां माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने कई वर्षों तक ध्यान किया था। हरियाली से घिरी पहाड़ियां और शांत वातावरण इस जगह को और खास बना देते हैं।
नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर दिखाएंगे इतिहास की झलक
यात्रा के चौथे दिन पर्यटक नालंदा पहुंचते हैं। यहां प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष देखने का मौका मिलता है, जो कभी दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा केंद्रों में शामिल था। इसके साथ ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल भी दिखाया जाता है। राजगीर में जंगली सफारी, ग्लास ब्रिज, सोन भंडार और गर्म जलकुंड जैसी जगहें भी घूमने का अवसर मिलता है।
वैशाली में जानें दुनिया के पहले लोकतंत्र की कहानी
पांचवें दिन यात्रा वैशाली की ओर बढ़ती है। इतिहास के अनुसार वैशाली को दुनिया के पहले लोकतांत्रिक शासन का केंद्र माना जाता है। यहां विश्व शांति पगोडा, वैशाली संग्रहालय, राजा विशाल का गढ़, आनंद स्तूप और अशोक स्तंभ देखने को मिलते हैं। यह स्थान जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्मस्थली के रूप में भी प्रसिद्ध है।
जानें कितना होगा यात्रा का खर्च

इस पैकेज की कीमत ऑक्यूपेंसी के हिसाब से तय की गई है। सिंगल शेयरिंग के लिए किराया 30,990 रुपये, डबल शेयरिंग के लिए 23,420 रुपये और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 21,880 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। बच्चों के लिए भी अलग शुल्क तय है। पैकेज में होटल, भोजन, रोड ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह टूर न्यूनतम बुकिंग मिलने पर संचालित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Nepal Hill Stations for Bihar People: बिहार की तपती धूप से हैं परेशान? नजदीक में नेपाल की इन वादियों की कर आएं सैर
