Summer Vacation Manali Mainital and Munnar Itinerary: अगर आप जून की गर्मी से राहत चाहते हैं, तो ये 3 ट्रैवल डेस्टिनेशन आपकी समर वेकेशन को मजेदार बना सकती हैं। सही जगह चुनकर आप फैमिली के साथ खूबसूरत यादें बना सकते हैं।

जून का महीना आते ही बच्चों की छुट्टियां, फैमिली ट्रिप और समर वेकेशन प्लान शुरू हो जाते हैं। लेकिन तेज गर्मी में ऐसी जगह चुनना जरूरी होता है जहां मौसम सुहाना हो, घूमने के लिए खूबसूरत लोकेशन मिलें और बजट भी ज्यादा न बिगड़े। अगर आप जून में फैमिली, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 3 बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन आपकी वेकेशन को यादगार बना सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनाली में बर्फीले पहाड़ और एडवेंचर का मजा

अगर आप गर्मी से राहत चाहते हैं, तो मनाली जून वेकेशन के लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है। यहां का ठंडा मौसम, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और खूबसूरत वादियां लोगों को खूब पसंद आती हैं। आप यहां सोलंग वैली, रोहतांग पास और मॉल रोड घूम सकते हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे एक्टिविटी भी मौजूद हैं। फैमिली और कपल्स दोनों के लिए यह डेस्टिनेशन काफी पसंद की जाती है।

और पढ़ें - Famous Indian Flower Valleys: भारत के 5 खूबसूरत फ्लावर वैली, यहां दुनिया की खूबसूरती है कुछ और

नैनीताल झीलों के बीच सुकून भरी छुट्टियां

अगर आप ज्यादा भागदौड़ नहीं चाहते और रिलैक्सिंग वेकेशन पसंद करते हैं, तो नैनीताल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जून में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। आप नैनी झील में बोटिंग, स्नो व्यू पॉइंट और माल रोड घूमने का मजा ले सकते हैं। यह जगह फैमिली ट्रिप और बच्चों के साथ घूमने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

मुन्नार में देखें हरियाली और ठंडी वादियों का खूबसूरत नजारा

अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति वाली जगह चाहते हैं, तो मुन्नार शानदार डेस्टिनेशन हो सकती है। चाय के बागान, हरियाली और ठंडी हवा इस जगह को जून वेकेशन के लिए खास बनाती है। यहां की नेचर और खूबसूरत व्यू फोटोग्राफी पसंद करने वालों को भी खूब पसंद आते हैं। कपल्स के लिए भी यह जगह काफी रोमांटिक मानी जाती है।

और पढ़ें - Best Monsoon Destinations India: रेन लवर्स के लिए बेस्ट लोकेशन, मानसून में दिखती हैं स्वर्ग जैसी खूबसूरत

जून ट्रैवल प्लान करते समय रखें इन बातों का ध्यान 

  • होटल और टिकट पहले से बुक करें क्योंकि जून में भीड़ ज्यादा रहती है। 
  • मौसम के हिसाब से हल्के और जरूरी कपड़े पैक करें। 
  • बच्चों के साथ जा रहे हैं तो मेडिकल किट जरूर रखें। 
  • बजट के हिसाब से ऑफ-सीजन डील्स चेक करना फायदेमंद हो सकता है।