Lal Quila: दिल्ली का लाल किला काफी खूबसूरत जगह है। अगर आप भी यहां पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ चीजों जैसे नुकीली चीजें, इलेक्ट्रिक सामान लेकर बिल्कुल ना जाएं। बड़े बैग भी ले जाने से बचें।

Lal Quila Travel Tips: दिल्ली का लाल किला देश की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर हर दिन हजारों सैलानी आते हैं। लाल किला के अंदर आप कई बेहतरीन चीजों को देख सकते हैं। लेकिन यह जगह काफी सेंसिटिव है, इसलिए सिक्योरिटी भी काफी टाइट होती है। अगर आप यहां घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ चीजें लेकर बिल्कुल ना आएं। क्योंकि इन्हें अंदर ले जाना मना है। जानिए क्या-क्या नहीं ले जाना चाहिए ताकि आपकी एंट्री में कोई रुकावट न आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नुकीली या धारदार वस्तुएं

अगर आप लाल किला घूमने जा रहे हैं, तो बैग में कैंची, चाकू, ब्लेड, नेक कटर जैसी चीजें बिल्कुल भी ना रखें। ये अंदर ले जाना मना है। सिक्योरिटी चेकिंग में इसे निकाल दिया जाएगा।

सिगरेट, लाइटर और माचिस

लाल किले परिसर में धूम्रपान सख्त वर्जित है। इसलिए सिगरेट, लाइटर और माचिस अगर बैग में है तो उसे निकाल दिया जाएगा। इसके अलावा गुटखा भी खाना मना है और ना ही इसे अंदर लेकर जा सकते हैं।

इसके अलावा आप खाने-पीने की चीजें नहीं ले जा सकते हैं। अंदर खाना-पीना मना है। ड्रोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी बैन है। धार्मिक या राजनीति बैनर भी इसके अंदर नहीं लेकर जा सकते हैं।

सबसे ज्यादा लाल किला के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न

लाल किला किस दिन बंद रहा है?

लाल किला सप्ताह में 6 दिन खुला रहता है और सोमवार को बंद रहता है। स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय समारोह के कारण इसे बंद रखा जाता है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक इसे आम लोगों के लिए बंद रखा जाता है।

लाल किला का टिकट कितने रुपए का है?

लाल किला घूमने के लिए आपको टिकट लेने की जरूरत होती है।भारतीय नागरिक के लिए टिकट 35 रुपए का है। वहीं 15 से कम उम्र के बच्चे फ्री में जा सकते हैं। जबकि विदेशी नागरिकों के लिए टिकट 500 रुपए है।

और पढ़ें: Uttarakhand Sthapna Diwas: टूरिस्ट ट्रैप से बाहर निकलें! 5 दिन में घूम आएं उत्तराखंड का हिडन जेम

लाल किला को किसने बनवाया था?

लाल किला मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। इसे बनवाने में 10 साल का वक्त लगा था। इसका निर्माण कार्य 1638 में शुरु हुआ था और 1648 में पूरा हुआ। आगरा से मुगलों की राजधानी दिल्ली शिफ्ट करने के मकसद से इस खूबसूरत किला का निर्माण कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: वीकेंड को यूं ही न करें बर्बाद, दिल्ली-NCR की इन जगहों पर बिताएं समय