Safest places for solo women travel: भारत में सोलो महिला ट्रेवल के लिए सबसे सुरक्षित जगहें जरूर जानें। सिंगापुर, भारत में गोवा आदि डेस्टिनेशनों की पूरी लिस्ट पढ़ें।

कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करना हो तो इसके लिए दोस्तों या फिर परिवार वालों की प्लानिंग की जरूरत नहीं? आजकल तो सोलो ट्रैवल का फैशन है। यानी कि खुद ही प्लान बनाया, टिकट बुक की और घूमने निकल गए। वैसे तो बॉयज के बीच में यह प्रचलन काफी बढ़ गया है लेकिन गर्ल्स भी इस मामले में पीछे नहीं है। गर्ल्स को अकेले घूमने जाने में सबसे ज्यादा जो परेशानी का सामना करना पड़ता है, वह है सेफ्टी। आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसे कौन से स्थान हैं, जहां पर महिलाएं सुरक्षा के साथ आसानी से घूम सकती हैं। आईए जानते हैं कि साल 2026 में महिलाओं के लिए दुनिया भर में ऐसी कौन से सेफ्टी प्लेस है, जिन्हें वह अकेले एक्सप्लोर कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंगापुर है सुरक्षित देश

अगर आप एशिया घूमने जाना चाहती हैं, तो सिंगापुर एशिया का सबसे सुरक्षित देश है। यहां पर फूड के साथ मेट्रो, स्ट्रीट नाइटलाइफ हर जगह बेहद सुरक्षित है। महिलाओं के सुरक्षा के लिए यहां पर हेल्पलाइन नंबर भी हैं और साथ ही कड़े नियम भी हैं। इसलिए बिना किसी डर के महिलाएं यहां पर घूम सकती हैं।

और पढ़ें: Viral Offbeat Spot: 2025 में सबसे वायरल हुए ऑफबीट भारतीय डेस्टिनेशन

न्यूजीलैंड में लें एडवेंचर का मजा

अगर एडवेंचर के साथ नेचर भी पसंद है, तो आप न्यूजीलैंड चुन सकते हैं। लोकल लोग सोलो ट्रैवलर्स को बहुत ज्यादा यह सपोर्ट करते हैं। महिला यहां पर आसानी से सुरक्षित ट्रैकिंग भी कर सकती हैं। न्यूजीलैंड जाने से पहले वहीं के जरूरी रूट्स और रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी जरुर कर लें।

भूटान की खूबसूरती का अकेले लें मजा

अगर आप देश के बाहर जाना चाहती हैं लेकिन ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते, तो भूटान आप जा सकते हैं। भूटान भी महिलाओं के लिए सुरक्षित ट्रैवल कंट्री है। यहां का शांत वातावरण, साफ सुथरी हवा और फ्रेंडली लोकल्स आपको बेहद अच्छे लगेंगे। महिलाएं यहां पर आराम से हैकिंग भी कर सकती हैं और घूम भी सकते हैं। आप यहां पर 4 से 5 दिन का प्लान आराम से बना सकती हैं।

भारत में ये प्लेस करें एक्सप्लोर

अगर आप भारत में सुरक्षित सोलो ट्रैवल प्लेस सर्च कर रही हैं, तो ऋषिकेश, उत्तराखंड के साथ ही गोवा, मुंबई, केरल आदि स्थान घूम सकती हैं। महाराष्ट्र को सुरक्षित मेट्रो सिटी में एक माना गया है। वहीं आप रात में भी यहां पर बिना किसी डर के सोलो ट्रैवल कर सकती हैं। केरल में आपको हाउसबोट, बैक वाटर के साथ ही सोलो ट्रैवल के लिए बेहतरीन नेचर डेस्टिनेशन मिल जाएंगे।

और पढ़ें: आंध्रप्रदेश के इन 4 मंदिरों में करें भव्य शादी, मिलेगा टेंपल व्यू के साथ एस्थेटिक लोकेशन