Sikkim under 10000: सिक्किम की यात्रा अब बजट में! ₹10,000 में शांत वादियों और खूबसूरत नजारों का आनंद लें। सही प्लानिंग से कम खर्च में यादगार ट्रिप संभव है।

Sikkim Travel Tips: अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती और शांति के दीवाने हैं, तो सिक्किम आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। क्योंकि सिक्किम अपनी शांत वादियों, बर्फ से ढकी चोटियों और समृद्ध संस्कृति के लिए फेमस है। यहां की राजधानी गंगटोक पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है। सिक्किम नाथू ला पास, त्सोमगो लेक और युमथांग वैली जैसी अद्भुत जगहों के लिए जाना जाता है। यह बौद्ध संस्कृति, मठों और रंग-बिरंगे त्योहारों का भी गढ़ है। अच्छी बात ये है कि अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो सिर्फ ₹10,000 के बजट में भी सिक्किम की यात्रा कर सकते हैं। जी हां, बस सही प्लानिंग और कुछ स्मार्ट फैसलों के साथ ऐसा कर पाना संभव है। यहां जानें कैसे प्लान करें सिक्कम का टूर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिक्किम तक कैसे और कहां से पहुचें?

यात्रा की शुरुआत आप न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) या सिलीगुड़ी से करें, जो सिक्किम का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। अगर आप कोलकाता, पटना या गुवाहाटी से हैं तो जनरल या स्लीपर क्लास ट्रेन से NJP तक आसानी से पहुंच सकते हैं, जिससे आपकी आने-जाने की यात्रा ₹1,000-₹1,200 में पूरी हो सकती है। NJP से गंगटोक के लिए शेयर टैक्सी या लोकल बस लें, जो लगभग ₹300-₹400 में मिल जाएगी।

सिक्किम में होटल और फूड कैसे करें मैनेज

गंगटोक में ठहरने के लिए बजट होस्टल्स या लोकल गेस्ट हाउस चुनें, जहां प्रति रात ₹400-₹600 में कमरा मिल सकता है। अगर आप दो या तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो ये खर्च और भी बंट जाएगा। 3-4 दिन के लिए स्टे का कुल खर्च ₹1,800-₹2,400 के बीच रह सकता है। खान-पान में भी लोकल फूड स्टॉल्स और सस्ते ढाबे आपकी मदद करेंगे। मोमो, थुकपा, मैगी, राइस-करी जैसे डिशेज ₹50-₹100 में अवेलेबल होते हैं। पूरे ट्रिप के लिए खाने का बजट ₹1,500 तक काफी रहेगा।

सिक्किम में घूमने की बेस्ट लोकेशन

घूमने के लिए MG रोड, गणेश टोक, हनुमान टोक, ताशी व्यू पॉइंट, बकथांग वाटरफॉल जैसी जगहें फ्री या बहुत ही मामूली एंट्री फीस पर देखी जा सकती हैं। अगर आप नाथू ला पास या त्सोमगो लेक जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाना चाहते हैं, तो शेयर ट्रैवल पैकेज लें, जो ₹800-₹1,200 के अंदर मिल जाएंगी। दो दिन का लोकल साइटसीइंग ₹1,500 तक में कवर हो सकता है।

सिक्किम का कुल खर्चा

  • ट्रेन यात्रा (To & Fro): ₹1,200
  • लोकल ट्रांसपोर्ट: ₹800
  • स्टे (3N): ₹2,000
  • फूड: ₹1,500
  • साइटसीइंग: ₹1,500
  • इमरजेंसी/छोटे खर्चे: ₹1,000
  • कुल: ₹8,000–₹9,000

यानि ₹10,000 के अंदर आपका सिक्किम ट्रिप मस्त तरीके से पूरा हो सकता है।