Summer Vacation Trip Planing: समर वेकेशन में फैमिली ट्रिप प्लान करना अब आसान है। सही डेस्टिनेशन, एडवांस बुकिंग और बजट फ्रेंडली टिप्स अपनाकर कम खर्च में शानदार छुट्टियों का मज़ा लें और यादगार पल बनाएं।

गर्मियों की छुट्टियां आते ही हर परिवार कहीं घूमने का प्लान बनाता है, लेकिन बजट अक्सर सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। अगर सही प्लानिंग की जाए तो कम खर्च में भी शानदार फैमिली ट्रिप का मजा लिया जा सकता है। थोड़ी स्मार्ट स्ट्रेटेजी, सही डेस्टिनेशन और खर्चों पर कंट्रोल रखकर आप अपनी समर वेकेशन को यादगार बना सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे बजट फ्रेंडली तरीके से फैमिली ट्रिप प्लान करें, जिससे जेब पर भी बोझ न पड़े और छुट्टियों का मजा भी पूरा मिले।

सही डेस्टिनेशन का चुनें 

बजट ट्रिप की शुरुआत सही जगह चुनने से होती है। ऐसी जगह चुनें जो आपके शहर के पास हो या जहां पहुंचना आसान और सस्ता हो। ऑफबीट डेस्टिनेशन अक्सर सस्ते होते हैं और भीड़ भी कम रहती है। इससे ट्रैवल और स्टे दोनों में खर्च कम होता है।

एडवांस बुकिंग से करें बचत 

फ्लाइट, ट्रेन या होटल की बुकिंग जितनी जल्दी करेंगे, उतना सस्ता मिलेगा। पीक सीजन में कीमतें बढ़ जाती हैं, इसलिए 1-2 महीने पहले प्लान कर लेना बेहतर होता है। ऑनलाइन ऐप्स और ऑफर्स का इस्तेमाल करके भी अच्छी डील मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- Himachal Pradesh Vacation Spot: भीड़-भाड़ से बचकर करना है एंजॉय? हिमाचल की इन जगहों पर मिलेगा ढेर सारा फन

बजट फ्रेंडली स्टे ऑप्शन चुनें 

लक्जरी होटल की जगह होमस्टे, गेस्ट हाउस या हॉस्टल का विकल्प चुनें। फैमिली के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो Airbnb जैसे ऑप्शन भी किफायती साबित हो सकते हैं। इससे आपको ज्यादा स्पेस और किचन की सुविधा भी मिलती है।

लोकल फूड और ट्रांसपोर्ट अपनाएं 

बाहर खाने के बजाय लोकल फूड ट्राई करें, जो सस्ता और स्वादिष्ट दोनों होता है। टैक्सी के बजाय लोकल बस, मेट्रो या शेयर ऑटो का इस्तेमाल करें। इससे ट्रैवल खर्च काफी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Marina Beach Chennai: भारत का सबसे लंबा बीच, लेकिन पास जाना है मना! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

स्मार्ट प्लानिंग और पैकिंग करें 

ट्रिप से पहले एक बजट तय करें और उसी के अनुसार खर्च करें। जरूरत की चीजें पहले से पैक कर लें ताकि वहां महंगे दाम पर खरीदना न पड़े। फ्री या कम कीमत वाले टूरिस्ट स्पॉट्स को अपनी लिस्ट में शामिल करें।