MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • कौन है पहाड़ों की रानी, किसने की थी भारत का पहला हिल स्टेशन की खोज?

कौन है पहाड़ों की रानी, किसने की थी भारत का पहला हिल स्टेशन की खोज?

first hill station: भारत के पहले हिल स्टेशन, मसूरी, की खोज कैसे हुई? ब्रिटिश राज से जुड़े इस खूबसूरत शहर के इतिहास और आकर्षण के बारे में जानें।

2 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : May 25 2025, 04:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : pinterest

आज भारत में कई हिल स्टेशन हैं, जहां लोग गर्मी से राहत पाने और प्रकृति के करीब जाने के लिए जाते हैं। कई लोग हिल स्टेशन खूब जाते हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि भारत का पहला हिल स्टेशन कौन सा है? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत का पहला हिल स्टेशन कौन सा है और अंग्रेजों ने इसकी खोज क्यों और कैसे की।

25
Image Credit : pinterest

ये है भारत का पहला हिल स्टेशन

हम बात कर रहे हैं मसूरी की, जिसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। यह वही जगह है जिसकी खोज 19वीं सदी की शुरुआत में अंग्रेजों ने की थी और जिसे वे अपनी गर्मियों की छुट्टियों और सुकून के पलों के लिए बेस्ट जगह मानते थे।

Related Articles

Related image1
Indian Railway Rules: 70KG तक फ्री लगेज, First AC से Sleeper तक जानें लिमिट
Related image2
बारिश में गाड़ी चलाना है? इन 11 सेफ्टी टिप्स को जरूर अपनाएं
35
Image Credit : unsplash

कैसे हुई मसूरी की खोज?

मसूरी की खोज का श्रेय एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी कैप्टन यंग को जाता है। साल 1820 की बात है, जब कैप्टन यंग और एफ.जे. शोर (जिन्होंने बाद में सहारनपुर में अधीक्षक के रूप में काम किया) इस इलाके की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो गए थे। उन्होंने यहां एक छोटी सी झोपड़ी बनाई और गर्मियों से बचने के लिए यहां आना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे अन्य ब्रिटिश अधिकारी और व्यापारी भी यहां आने लगे और मसूरी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन बन गया। 

45
Image Credit : pinterest

मसूरी का ऐतिहासिक महत्व

ब्रिटिश काल के दौरान मसूरी में कई स्कूल, चर्च, क्लब और पुस्तकालय स्थापित किए गए थे जो आज भी अपनी ऐतिहासिक विरासत को संजोए हुए हैं। मसूरी के मशहूर लाल टिब्बा, कैमल्स बैक रोड, गन हिल और मसूरी लाइब्रेरी आज भी उस दौर की यादें ताज़ा कर देते हैं। ब्रिटिश काल से ही यहां वेलहम गर्ल्स स्कूल, वुडस्टॉक स्कूल और ओक ग्रोव स्कूल जैसे कई प्रतिष्ठित स्कूल भी चल रहे हैं।

55
Image Credit : pinterest

मसूरी आज भी उतना ही खास है

मसूरी आज भी उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। कुछ पहाड़ों की ठंडक का लुत्फ़ उठाने, कुछ ट्रैकिंग और रोमांच के लिए तो कुछ बस शांति और सुकून के पल बिताने के लिए। यहां का मॉल रोड, केम्प्टी फॉल्स, गन हिल और जॉर्ज एवरेस्ट हाउस देखने लायक हैं।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
यात्रा सुझाव मार्गदर्शिका (Yatra Sujhav Margdarshika)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Travel Vastu Tips: यात्रा होगी मंगलमय, सफर से पहले फॉलो करें ये 5 ट्रैवल वास्तु टिप्स
Recommended image2
15,000 रुपए के अंदर रोमांटिक ट्रिप! Valentine’s Week 2026 के लिए 5 बेस्ट जगहें
Recommended image3
Budget 2026: ट्रैवल लवर्स के लिए खुशखबरी! विदेश यात्रा पर TCS में बड़ी कटौती
Recommended image4
Budget 2026 Travel Update: बुलेट ट्रेन से लेकर सस्ते फॉरेन टूर तक बड़ा ऐलान
Recommended image5
बजट 2026 में टूरिज्म को बड़ा बूस्ट: नया हॉस्पिटैलिटी संस्थान, 10 हजार गाइड्स की ट्रेनिंग और हेरिटेज मिशन
Related Stories
Recommended image1
Indian Railway Rules: 70KG तक फ्री लगेज, First AC से Sleeper तक जानें लिमिट
Recommended image2
बारिश में गाड़ी चलाना है? इन 11 सेफ्टी टिप्स को जरूर अपनाएं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved