Christmas Celebration Places:भारत में क्रिसमस का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गोवा, कोलकाता, शिलॉन्ग, मुंबई और केरल जैसे शहरों में चर्च डेकोरेशन, मिडनाइट मास, लाइटिंग और क्रिसमस फूड फेस्टिवल्स लोगों को खास अनुभव देते हैं। 

Top 10 Celebration Places for Christmas: 25 दिसंबर आने में महज कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आपको घर से बाहर जाकर क्रिसमस फैमिली या दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां पर कुछ खूबसूरत जगहें बताने जा रहे हैं। ये जगहें चर्च डेकोरेशन, मिडनाइट मास, बीच पार्टियां और क्रिसमस कार्निवल के लिए फेमस।

गोवा

साउथ गोवा या फिर नॉर्थ गोवा क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट है। यहां के बीच, चर्च सबको खूबसूरत तरीके के डेकोरेट किया जाता है। कई तरह के होटल वाले ऑफर भी निकालते हैं। मिडनाइट पार्टी के लिए यह जगह बेस्ट है।

कोच्ची, केरल

केरल के कोच्ची में भी शानदार तरीके से क्रिसमस बनाया जाता है। यहां पर खूबसूरत चर्च है। जिसे क्रिसमस पर दुल्हन की तरह सजाया जाता है। इसके अलावा कोचीन कार्निवल होता है, जिसमें तरह-तरह के सांस्कृतिक रंग देखने को मिलते हैं। ये कार्यक्रम पुर्तगाली प्रभाव के कारण 16वीं सदी से चले आ रहे हैं। लोकल प्लम केक, स्टू, डक रोस्ट जैसे स्वादिष्ट डिश का यहां आनंद ले सकते हैं।

शिलॉन्ग, मेघालय

पूरा शहर रोशनी से नहाया होता है। खूबसूरत चर्च में खास प्राथना का आयोजन किया जाता है। यह जगह क्रिसमस से लेकर नए साल तक एक वंडरलैंड बन जाता है।

पुडुचेरी (Pondicherry)

पुडुचेरी में कैथोलिक चर्च क्रिसमस का मेन अट्रैक्शन है। फ्रेंच वाइब के साथ यहां पर आप क्रिसमस से लेकर नए साल तक एक खूबसूरत पल गुजार सकते हैं। यहां के शांत बीच पर आप रिलैक्स कर सकते हो।

आइजोल, मेजोरम

आइजोल में भी क्रिसमस शानदार तरीके से मनाया जाता है। यहां 90% से ज्यादा क्रिश्चियन आबादी होने के कारण पूरे शहर में भव्य चर्च की सजावट देखने को मिलती है। ट्रेडिशनल परंपरा को यहां फॉलो किया जाता है। कम्यूनिटी प्रेयर, संगीत-डांस यहां पर 25 दिसंबर के दिन को खास बना देते हैं।

बेंगलुरु, कर्नाटक

बेंगलुरु में क्रिसमस पर चर्च सर्विस के साथ मॉडर्न सेलिब्रेशन का भी तड़का लगता है। लाइव म्यूजिक, क्रिसमस स्पेशल फूड और नाइट लाइफ शहर को और रंगीन बना देते हैं। एमजी रोड और ब्रिगेड रोड पर फेस्टिव वाइब आप महसूस कर सकते हैं।

मुंबई, महाराष्ट्रा

क्रिसमस पर मुंबई का बांद्रा इलाका अलग ही चमक बिखेरता है। माउंट मैरी चर्च को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया जाता है, जहां प्रेयर के साथ फेस्टिव माहौल देखने को मिलता है। आसपास लगने वाले क्रिसमस मार्केट्स में केक, डेकोर आइटम्स और गिफ्ट्स की खूब रौनक रहती है।

और पढ़ें: सोलो ट्रिप का असली मजा चाहिए? 2025 की इस हिडन जेम ने सोलो ट्रैवलर्स को दीवाना बनाया!

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

कोलकाता में क्रिसमस का नाम आते ही पार्क स्ट्रीट सबसे पहले याद आती है। यहां की शानदार लाइटिंग, लाइव म्यूजिक और मशहूर केक शॉप्स लोगों को खींच लाती हैं। सेंट पॉल्स कैथेड्रल समेत चर्चों में खास प्रेयर और इवेंट्स का आयोजन होता है।

चेन्नई , तमिलनाडु

चेन्नई में भी क्रिसमस बहुत सुंदर तरीके से मनाया जाता है। सेंट थॉमस बेसिलिका में मिडनाइट मास और प्रेयर का मेन अट्रैक्शन होता है।

दिल्ली

दिल्ली में क्रिसमस के दौरान सैक्रेड हार्ट कैथेड्रल खास आकर्षण का केंद्र बनता है। कनॉट प्लेस को खूबसूरत डेकोरेशन और लाइट्स से सजाया जाता है। यहां लगने वाले क्रिसमस फेयर में हैंडमेड गिफ्ट्स और फूड स्टॉल्स लोगों को खूब पसंद आते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रिसमस शॉपिंग शुरू? दिल्ली के इन 5 मार्केट्स में करें सस्ते में खरीदारी